score Card

स्वास्थ्य मंत्री ने राहुल गांधी को लिखा पत्र, कहा-देशहित में स्थगित करें भारत जोड़ो यात्रा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज हरियाणा में है। हजारों की तादाद में पार्टी के कार्यकर्ता उनके साथ जुड़ गये हैं। ऐसे में स्वास्थ्य मंत्री अर्जुन मांडविया की ओर से एक चिट्ठी राहुल गांधी को मिलती है जिसमें लिखा गया है कि देश में कोविड का खतरा है, लिहाजा देशहित में भारत जो़ड़ो यात्रा स्थगित कर दें। इस पर कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा का कहना है कि ऐसा नहीं होगा क्योंकि हमारे कार्यकर्ता मास्क और सेनीटाइजर का इस्तेमाल कर रहे हैं।

Lalit Hudda
Edited By: Lalit Hudda

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज हरियाणा में है। हजारों की तादाद में पार्टी के कार्यकर्ता उनके साथ जुड़ गये हैं। ऐसे में स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया की ओर से एक चिट्ठी राहुल गांधी को मिलती है जिसमें लिखा गया है कि देश में कोविड का खतरा है, लिहाजा देशहित में भारत जो़ड़ो यात्रा स्थगित कर दें। इस पर कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा का कहना है कि ऐसा नहीं होगा क्योंकि हमारे कार्यकर्ता मास्क और सेनीटाइजर का इस्तेमाल कर रहे हैं।

दुनियाभर में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ने लगे है। कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार ने चौकसी बढ़ानी शुरू कर दी। सरकार ने सभी राज्यों से कोरोना के नए मामलों पर नजर रखने के निर्देश दिए है। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को चिट्ठी लिखी है। स्वास्थ्य मंत्री ने दोनों नेताओं से भारत जोड़ो यात्रा में कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने की अपील की।

उन्होंने चिट्ठी में कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कोविड दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए और मास्क-सैनिटाइजर का उपयोग लागू किया जाए। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि अगर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन संभव न हो, तो देशहित में भारत जोड़ो यात्रा को स्थागित करने का अनुरोध किया।

मनसुख मंडाविया ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी एक सार्वजनिक आपात स्थिति है। अगर कोरोना वायरस प्रोटोकॉल का पालन करना संभव नहीं हो तो सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल की स्थिति को ध्यान में रखते हुए कोविड महामारी से देश को बचाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा को देशहित में स्थगित करने का अनुरोध है।

स्वास्थ्य मंत्री की इस चिट्ठी पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से मोदी सरकार बौखलाए हुए है। आम लोगों का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा तरह-तरह के सवाल उठा रही है। क्या गुजरात चुनाव में पीएम मोदी मास्क लगाकर, सारे प्रोटोकॉल मानते हुए घर-घर गए थे।कांग्रेस के रुख से लग नहीं रहा है कि भारत जोड़ो यात्रा स्थगित होगी।

calender
21 December 2022, 11:23 AM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag