हिमाचल चुनाव 2022: भाजपा अध्यक्ष नड्डा, राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्री की कल चुनावी जनसभा

भाजपा हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए हर दिन अपने सियासी हलचल को तेज करती जा रही है। इसी सिलसिले में भाजपा के तमाम स्टार प्रचारकों और नेताओं की फौज हिमाचल की जनता को पार्टी को समर्थन देने के लिए विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में रैलियां और जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।

Janbhawana Times

नई दिल्ली: भाजपा हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए हर दिन अपने सियासी हलचल को तेज करती जा रही है। इसी सिलसिले में भाजपा के तमाम स्टार प्रचारकों और नेताओं की फौज हिमाचल की जनता को पार्टी को समर्थन देने के लिए विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में रैलियां और जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा कल यानी गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के ऊना में आयोजित चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

 

इससे पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को हिमाचल के विलासपुर में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी काग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा था। साथ ही भाजपा के पछ में राज्य में आगमी 12 नवंबर को होने वाले मतदान में वोट करने की अपील किया था। इसके अलावा, केंद्रिय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह हिमाचल प्रदेश में दो दिन चुनाव प्रचार करेंगे। जिसमे आज 3 नवंबर को अर्की विधानसभा क्षेत्र, जयसिंहपुर और देहरा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विभिन्न चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद, सिंह 6 नवंबर को शिमला में चौपाल, हमीरपुर, बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा और रैली को संबोधित करेंगे।

 

इसके अलावा, भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। गौरतलब हो कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवंबर को वोटिंग होगी। जबकि आगामी 8 दिसंबर को सभी 68 विधानसभा सीटों के हुए चुनाव की मतगणना होगी।

रिपोर्ट: संजय पांडे

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag