हिमाचल: जिला स्तरीय कला उत्सव में छात्र विद्यालय कुनिहार के छात्रों ने संगीत व चित्रकला प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन

डाइट सोलन में आयोजित जिला स्तरीय कला उत्सव में छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार के छात्रों ने अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। कला उत्सव में विद्यालय के छात्र युधिष्ठर ने वाद्य संगीत में प्रथम स्थान व हैरी तनवर ने चित्रकला में प्रथम स्थान प्राप्त किया। युधिष्ठर ने पारम्परिक संगीत स्पर्धा में भी द्वितीय स्थान हासिल किया।

Janbhawana Times

विद्यालय के दोनों छात्रों ने इस जिला स्तरीय कला उत्सव में विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय प्रधानाचार्य बीएस ठाकुर ने दोनों छात्रों की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि अब यह दोनों छात्र कुल्लू में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में जिला सोलन का प्रतिनिधित्व करेंगे।

BS ठाकुर ने सभी अध्यापकों व अभिवावकों को हैरी व युधिष्ठर की इस उपलब्धि पर बधाई दी। गौर रहे कि छात्र विद्यालय कुनिहार के बच्चे अपने अध्यापकों के मार्ग दर्शन में पढ़ाई के साथ साथ खेलों व अन्य गतिविधियों में भी बढ़चढ़ कर भाग लेकर क्षेत्र व विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं।

calender
16 November 2022, 06:56 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो