J&K: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, बांदीपोरा में 2 हाइब्रिड आतंकी गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर में एक बार फिर सुरक्षाबलों ने आतंकियों की नापाक कोशिश को नाकाम कर दिया है। सेना के जवानों ने बांदीपोरा से दो हाइब्रिड आतंकियों को गिरफ्तार किया है। ऐसे में इसे एक बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है।

Janbhawana Times

बताया जा रहा है कि पकड़े गए दोनों आतंकी बांदीपोरा में IED ब्लास्ट की साजिश रच रहे थे। लेकिन जम्मू कश्मीर पुलिस ने समय रहते आतंकियों की इस नापाक कोशिश को नाकाम कर दिया।

कश्मीर के एडीजीपी विजय कुमार ने बताया कि बांदीपोरा में पुलिस ने दो हाइब्रिड आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है जिनकी पहचान इरशाद गनी और शाहिद उर्फ वसीम राजा के तौर पर हुई है। पुलिस ने इन आतंकियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। साथ ही पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

calender
07 November 2022, 05:21 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो