Maharashtra: शिवसेना के मुखपत्र सामना ने की सीएम योगी के मुंबई रोड की निंदा, भाजपा की मंशा पर उठाए कई सवाल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शुक्रवार को महाराष्ट्र पहुंचने पर सियारत तेज हो गई है। शिवसेना ने अपने मुख्यपत्र सामना में योगी के मुबंई रोड शो पर सवाल उठाया है। सामना के संपादकीय में कहा गया है कि सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए इसका आयोजन किया।

Lalit Hudda
Lalit Hudda

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शुक्रवार को महाराष्ट्र पहुंचने पर सियारत तेज हो गई है। शिवसेना ने अपने मुख्यपत्र सामना में योगी के मुबंई रोड शो पर सवाल उठाया है। सामना के संपादकीय में कहा गया है कि सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए इसका आयोजन किया।

गुरूवार को शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में भाजपा पर सवाल उठाते हुए लिखा कि योगी का मुंबई रोड शो भाजपा समर्थित राजनीतिक खेल है। योगी को मुंबई में रोड़ शो करने की क्या जरूरत है? योगी ने उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए रोड शो का आयोजन किया।

सामना के संपादकीय में यह भी कहा गया है कि योगी आदित्यनाथ आए दिन मुंबई आते रहते हैं, लेकिन इस बार आने से पहले उन्होंने कई अखबारों में पूरे पेज का विज्ञापन देकर अपना और अपने राज्य का प्रचार किया। सामना के संपादकीय में मांग की गई कि योगी को इस रोड शो का विवरण देना चाहिए। सामना में पूछा गया कि जिस उद्देश्य से यह रोड शो किया गया क्या वह पूरा हुआ? किस उद्योगपति ने इस रोड शो में भाग लिया और इसके आयोजन में कितना पैसा खर्च किया गया।

सामना ने अपने संपादकीय में कहा कि उद्योगपतियों से मिलना और अपने राज्य की औद्योगिक नीति का प्रेजेंटेशन देना एक बात है और उद्योगपतियों को आकर्षित करने के लिए रोड शो करना दूसरी बात। सामना ने आरोप लगाते हुए कहा कि योगी का मुंबई रोड शो भाजपा समर्थित राजनीतिक खेल है।

मुख्यपत्र सामना ने योगी आदित्यनाथ को समझदार और सरल नेता बताते हुए कहा कि आप (योगी) महाराष्ट्र के अलग-थलग पड़े नेताओं की सलाह मानकर अपनी प्रतिष्ठा मत खोइए। सामना में यह भी कहा गया है कि योगी को अपने प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए मुंबई के साथ-साथ पड़ोसी राज्य गुजरात भी जाना चाहिए और वहां की सड़को पर रोड़ शो करना चाहिए।

calender
06 January 2023, 04:36 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो