मेक इन इंडिया अभियान को मिली बड़ी सफलता, एयर फोर्स को मिलने जा रहे नए परिवहन विमान

3 जनवरी को भारतीय वायु सेना ने बताया कि जल्दी ही IAF में मध्यम परिवहन विमान मिलने वाला है। इसका निर्माण देश में किया जाएगा। एमटीए विमान की 18 से 30 टन कार्गो ले जाने की क्षमता होगी।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

केंद्र सरकार द्वारा चलाया गया मेक इन इंडिया अभियान आज देश में बड़ी सफलता हासिल कर रहा है। इस अभियान में भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई है। आज देश स्वास्थ्य, रक्षा, तकनीकी समेत कई क्षेत्र में मेक इन इंडिया अभियान के तहत विकास कर रहा है। इस अभियान का उद्देश्य है भारत में किसी भी सामान को स्वदेशी बनाया। लोग अकसर विदेशी चीजों को खरीदतें हैं कई चीजे हैं जो भारत में नहीं बनती थी। लेकिन मेक इन इंडिया अभियान की मदद से आज भारत में स्वदेशी वस्तु का निर्माण हो रहा है।

आपको बता दें कि रक्षा के क्षेत्र में भी मेक इन इंडिया से लाभ हो रहा है। भारतीय वायु सेना एयर फोर्स की क्षमता को बढ़ाने के लिए टॉप क्लास टेक्नोलॉजी से जुड़ रही है। 3 जनवरी को भारतीय वायु सेना ने बताया कि जल्दी ही IAF में मध्यम परिवहन विमान मिलने वाला है। इसका निर्माण देश में किया जाएगा। एमटीए विमान की 18 से 30 टन कार्गो ले जाने की क्षमता होगी। आपको बता दें कि एमटीए विमान कम सुविधाओं वाली हवाई पट्टियों से भी उड़ सकता है।

इसके अलावा ये भारतीय वायुसेना की रसद सप्लाई की क्षमताओं को मजबूत करेगा। आपको बता दें कि इंडियन एयर फोर्स मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठा रही है। इसके तहत आधुनिक हथियार को जरूरतों को पूरा करने के लिए बहुत से उपकरण का देश में निर्माण के लिए परियोजनाएं चलाई जा रही हैं। इसमें मिसाइल, फील्ड गन, टैंक, विमान वाहक युद्धपोत, ड्रोन, लड़ाकू विमान, टैंक और हेलिकॉप्टर हथियारों का निर्माण होगा। 30 अक्टूबर, 2022 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के वडोदरा में इंडियन एयर फोर्स के लिए एक परिवहन विमान निर्माण परियोजनाओं की नींव रखी थी।

calender
04 February 2023, 12:07 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो