मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, उत्तराखंड में हिमस्खलन की जताई संभावना

देवभूमि के चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी में 3000 मीटर से ऊपर के क्षेत्रों में हिमस्खलन होने की संभावना है। जिसके लिए आपदा प्रबंधन विभाग ने इस पर नजर बनाई हुई है।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

देश में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कई राज्यों के मौसम में अचानक बदलाव आया है। फरवरी की शुरुआत में उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान बढ़ रहा है। ठंडी हवाएं चलनी कम हो गई है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों का मौसम का मिजाज बदला नजर आ रहा है। आईएमडी के अनुसार उत्तर भारत में अभी ठंडी हवाओं से राहत रहेगी। जिससे तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी।

आने वाले कुछ दिनों तक देश में तापमान बढ़ेगा और धूप भी खिली रहेगी। मौस विभाग के अनुसार पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा। इलाकों में बर्फबारी के साथ ठंडी हवा भी चलेगी। उत्तराखंड के मौसम की बात करें तो उत्तराखंड में आईएमडी ने हिमस्खलन का अलर्ट जारी किया है। वहीं एक-दो जगहों पर बारिश होने की भी संभावना है। देवभूमि के चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी में 3000 मीटर से ऊपर के क्षेत्रों में हिमस्खलन होने की संभावना है।

जिसके लिए आपदा प्रबंधन विभाग ने इस पर नजर बनाई हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड मों हिमपात का कारण पश्चिमी विक्षोभ है जो हिमालय तक पहुंच गया है। इसके कारण ही पहाड़ों में बर्फबारी हो रही है। देश की राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है। आईएमडी के अनुसार दिल्ली में अगले एक हफ्ते तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

धूप खिली रहेगी। ठंडी हवा भी कम होगी। उत्तर प्रदेश में भी तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। शुक्रवार को यूपी में न्यूनतन तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा कि इस महीने मध्य भारत का मौसम अच्छा रहने का अनुमान है। आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

calender
03 February 2023, 11:35 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो