Moscow-Goa चार्टर्ड फ्लाइट Gujarat से Goa पहुंची, बम की फर्जी धमकी से मच गया था हड़कंप

मॉस्को-गोवा चार्टर्ड फ्लाइट में सोमवार को बम की धमकी से हड़कंप मच गया था। इसके बाद फ्लाइट की गुजरात के जामनगर में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई थी। जामनगर में कई घंटे विमान की जांच की गई, लेकिन कोई बम नहीं मिला। इसके बाद आज मॉस्को-गोवा चार्टर्ड फ्लाइट जामनगर से गोवा के पणजी पहुंच गई।

Lalit Hudda
Edited By: Lalit Hudda

मॉस्को-गोवा चार्टर्ड फ्लाइट में सोमवार को बम की धमकी से हड़कंप मच गया था। इसके बाद फ्लाइट की गुजरात के जामनगर में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई थी। जामनगर में कई घंटे विमान की जांच की गई, लेकिन कोई बम नहीं मिला। इसके बाद आज मॉस्को-गोवा चार्टर्ड फ्लाइट जामनगर से गोवा के पणजी पहुंच गई।

सोमवार रात को मॉस्को-गोवा चार्टर्ड फ्लाइट में बम की धमकी मिली थी। इसके बाद विमान को जामनगर की ओर मोड़ लिया गया और फ्लाइट की आपात लैंडिंग कराई गई थी। कई घंटे विमान की जांच करने पर जांच में पता चला की यह फर्जी कॉल था, क्योंकि फ्लाइट में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। मंगवार को मॉस्को-गोवा चार्टर्ड फ्लाइट जामनगर से रवाना हुई और गोवा के पणजी में लैंडिंग की।

 

सोमवार रात आपात स्थिति में मॉस्को-गोवा चार्टर्ड फ्लाइट की जामनगर में लैंडिंग करवाई गई। इसके बाद एनएसजी और स्थानीय पुलिस ने विमान में तलाशी अभियान चलाया। जानकारी के मुताबिक, विमान में 236 यात्री और आठ चालक दल के सदस्य सवार थे। तलाशी अभियान पूरा होने के बाद विमान जामनगर से गोवा के लिए रवाना हुआ।

जामनगर के पुलिस अधीक्षक प्रेमसुख डेलू ने बताया कि स्थानीय पुलिस के साथ अहमदाबाद और दिल्ली के एनएसजी दलों ने यात्रियों के सामान और विमान की तलाशी ली। यह तलाशी मंगलवार सुबह समाप्त हुई। उन्होंने कहा कि विमान में कुछ भी संदिग्ध बरामद नहीं हुआ है। एनएसजी ने विमान की पूरी तलाशी ली है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag