आने वाले कुछ वर्षों में मुंबई का कायाकल्प होने जा रहा है: PM मोदी

महाराष्ट्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में लगभग 38,800 करोड़ रुपए की परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

महाराष्ट्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई मेट्रो की दो लाइनों का उद्घाटन किया और इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में लगभग 38,800 करोड़ रुपए की परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज मुंबई के विकास से जुड़े 40 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास आज यहां हुआ है। ये सब मुंबई शहर को बेहतर बनाए वाले सिद्ध होने वाले हैं। मैं सभी लाभार्थियों और मुंबई के निवासियों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। हमारे यहां तो पिछली सदी का एक लंबा कालखंड सिर्फ और सिर्फ गरीबी की चर्चा करने और दुनिया से मदद मांगने... जैसे तैसे गुजरा करने में ही बीत गया। आज दुनिया को भी भारत के बड़े-बड़े संकल्पों पर भरोसा है।

 

पीएम मोदी ने कहा कि मुंबई के लिए बेहद जरूरी मेट्रो हो, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस के आधुनिकीकरण का काम हो, सड़कों में सुधार का बहुत बड़ा प्रोजेक्ट हो और बाला साहेब ठाकरे जी के नाम से आपला दवाखाने की शुरुआत हो, ये मुबंई शहर को बेहतर बनाने में बड़ी भूमिका निभाने वाले हैं। ये भी आज़ाद भारत के इतिहास में पहली बार हो रहा है जब दुनिया को भी भारत के बड़े-बड़े संकल्पों पर भरोसा है। आज़ादी के बाद पहली बार आज भारत बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का साहस कर रहा है, वरना हमारे यहां तो पिछली सदी का एक लंबा कालखंड सिर्फ गरीबी की चर्चा करना, दुनिया से मदद मांगना, जैसे-तैसे गुजारा करने में ही बीत गया।

भारत को लेकर दुनिया में इतनी सकारात्मकता इसलिए है क्योंकि आज सभी को लगता है कि भारत अपने सामर्थ्य का बहुत ही उत्तम तरीके से सदुपयोग कर रहा है। आज भारत अभूतपूर्व आत्मविश्वास से भरा हुआ है। विकसित भारत के निर्माण में हमारे शहरों की भूमिका सबसे अहम है। वर्ष 2014 तक मुंबई में केवल 10-11 किलोमीटर तक मेट्रो चलती थी लेकिन हमारी डबल इंजन की सरकार ने मेट्रो के काम को अभूतपूर्व गति दी है।

 

साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि  आने वाले कुछ वर्षों में मुंबई का कायाकल्प होने जा रहा है। आज सबकुछ ट्रैक पर आ रहा है और इसके लिए मैं शिंदे जी और देवेंद्र जी को बधाई देता हूं। ''मुंबई के विकास में स्थानीय निकाय की भूमिका बहुत बड़ी है। बजट की कोई कमी नहीं है बस मुंबई के विकास का पैसा सही जगह पर लगना चाहिए। अगर वो पैसा भ्रष्टाचार में लगेगा तो मुंबई का भविष्य कैसे उज्जवल होगा? यह शहर विकास के लिए तरसता रहे... 21वीं सदी में ये स्थिति स्वीकार्य नहीं है।''

सोर्स- ट्विटर

इसे भी पढ़े........

दिव्यांगों के अधिकारों और उनकी सुविधाओं से जुड़े अनेक प्रावधान भी बीते 8 वर्षों में किए गए हैं: PM मोदी

calender
19 January 2023, 05:35 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो