देश में 12 नवम्बर को होगा राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण

देश में 12 नवम्बर को होगा राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण

Lalit Hudda
Lalit Hudda

देशभर में स्कूली विद्यार्थियों में तीसरी, पांचवीं और आठवीं और दसवीं कक्षा के स्तर पर विकसित दक्षताओं का आकलन करने के लिए 12 नवम्बर को राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (एनएएस) आयोजित किया जाएगा। इसमें 38 लाख से अधिक छात्र भाग लेंगे और यह 22 भाषाओं में होगा।

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि सरकार हर तीन साल बाद कक्षा 3, 5, 8 और 10वीं के आकलन के उद्देश्य से नमूना आधारित एनएएस का एक कार्यक्रम लागू कर रही है। पिछला राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण कक्षा 3, 5 और 8 के स्तर पर 13 नवम्बर, 2017 को आयोजित किया गया था। इसके बाद यह 2020 में होना था लेकिन कोविड-19 के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।

मंत्रालय के मुताबिक एनएएस 2021 में पूरे देश के सभी स्कूलों यानी सरकारी स्कूलों (केन्द्र सरकार और राज्य सरकार), सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों और निजी स्कूलों को शामिल किया जाएगा। यह उम्मीद की जाती है कि 36 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के 733 जिलों में लगभग 1.23 लाख स्कूल के 38 लाख छात्र एनएएस 2021 में शामिल होंगे।

एनएएस कक्षा 3 और 5 के लिए भाषा, गणित और ईवीएस में, कक्षा 8 के लिए भाषा, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान में और कक्षा 10 के लिए भाषा, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और अंग्रेजी में किया जाएगा। परीक्षा असमी, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, मिजो, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगू, उर्दू, बोडो, गारो, खासी, कोंकणी, नेपाली, भूटिया और लेप्चा सहित 22 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।

.
calender
10 November 2021, 01:50 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो