पंजाब कांगेस का आधिकारिक ट्विटर हैंडल हुआ हैक

हैकर्स लगातार भारतीय ट्विटर हैंडल को निशाना बना रहे हैं। अभी हाल ही में सीएम योगी आदित्यनाथ का ऑफिशियल ट्विटर हैंडल हैक हुआ था और अब पंजाब कांग्रेस का भी आधिकारिक ट्विटर हैंडल हैक कर लिया गया हैं।

Janbhawana Times

बता दें कि हैकर ने पंजाब कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से प्रोफाइल फोटो और उसके बाद बैकग्राउंड वाली तस्वीर को चेंज किया। साथ ही सैकड़ों यूजर्स को टैग करके कई सारे ट्वीट भी किए। हैकर ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की एक तस्वीर पोस्ट की और उसमें कैप्शन लिखा,'सच भारत'। फिलहाल कांग्रेस इसे जल्द से जल्द रिस्टोर करने की कोशिश कर रही हैं।

हैकर्स ने महज 72 घंटे के भीतर चौथे नामचीन ट्विटर हैंडल को अपना निशाना बनाया हैं लेकिन जांच एजेंसी इस पूरे मामले में गहनता से जांच में जुटी हुई हैं।

calender
11 April 2022, 12:30 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो