ईद से पहले आजम खान से मिलने जाएंगे ओम प्रकाश राजभर

भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने यूपी के सीतापुर जेल में करीब दो साल से बंद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से मिलने का समय मांगा है और उनकी ये मुलाकात ईद से पहले हो सकती है।

Janbhawana Times

खबर हैं कि ओम प्रकाश राजभर के साथ मऊ जिले के विधायक अब्बास अंसारी भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान तमाम मुद्दों पर सपा पार्टी के नेता आजम खान से चर्चा हो सकती है।

गौरतलब हैं कि आजम खान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से नाराज चल रहे है और इन्ही खबरो के बीच शिवपाल सिंह यादव और कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम ने बीते दिनों आजम खान से मुलाकात की थी और अब ओपी राजभर भी आजम खान से मुलाकात कर सकते है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो