10 मार्च तक कर सकते हैं हज यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

2023 की हज यात्रा के लिए लोग ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीफ 10 मार्च है। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय ने एक नोटिस जारी करके इसकी सूचना दी है।

Nisha Srivastava

Hajj Yatra 2023 : हज यात्रा पर जाना इस्लाम धर्म के लोगों का एक सपना होता है। हर मुसलमान अपने जीवन में हज जरूर जाता चाहता है। 2023 की हज यात्रा के लिए लोग ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीफ 10 मार्च है। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय ने एक नोटिस जारी करके इसकी सूचना दी है। यात्रा के लिए डॉक्यूमेंट्स के साथ ऑनलाइन आवेदन 10 फरवरी से शुरू हुआ था। हज पर जाने वाले लोग hajcommittee.gov.in/haf23 वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

नई हज नीति

6 फरवरी को अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय ने नई हज नीति की घोषणा की थी। इस नीति के तहत यात्रा के लिए आवेदन मुफ्त होगा और प्रत्येक तीर्थयात्री के पैकेज पर होने वाले खर्च में 50 हजार रुपए कम कर दिए हैं। मंत्रालय ने कहा कि “महिलाओं, शिशुओं, दिव्यांगजन और बुजुर्गों के लिए आरोहण स्थलों के व्यापक विकल्प और विशेष व्यवस्था की गई है।“ आपको बता दें कि जनवरी 2023 में हज यात्रा को लेकर सऊदी अरब के हज मंत्री औऱ उमराह तौफीक अल-रबियाह का हलावा देते हुए कहा कि “इस वर्ष हज के लिए यात्रियों की संख्या की कोई सीमा नहीं होगी।“ हज यात्रा के लिए जारी की गई गाइडलाइन के मुताबिक 2 वर्ष से कम बच्चों के किराए पर 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। 2 वर्ष के ऊपर के बच्चों का पूरा किराया लगेगा।

हज धार्मिक तीर्थस्थल

हज सऊदी अरब में स्थित इस्लाम धर्म का पवित्र धार्मिक तीर्थस्थल है। यह इस्लाम के 5 स्तंभों में से एक है। आपको बता दें कि हज को मुस्लिम धार्मिक जीवन का एक केंद्रीय हिस्सा माना जाता है। कहते हैं जो मुसलमान आर्थिक और शारीरिक रूप से सक्षम हैं उन्हें एक बार अपने जीवन में हज यात्रा पर जरूर जाना चाहिए। इस यात्रा का उद्देश्य खुद अपने पाप को धोना और अल्लाह के करीब लाना है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag