वीरभद्र सिंह के नाम और काम पर जनता ने कांग्रेस को दिया वोट, सीएम पद को लेकर प्रतिभा सिंह ने जताया हक

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने 40 सीटों के साथ बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है

Saurabh Dwivedi
Saurabh Dwivedi

Himachal Results 2022: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को जीत मिलने के बाद असली चुनौती 'कप्तान' बनाने की है। सीएम पद को लेकर शिमला में विधायक दल की बैठक से पहले हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने एक बार फिर मुख्यमंत्री के पद पर मजबूत दावेदारी पेश की है। उन्होंने कहा उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में वीरभद्र सिंह के नाम और काम पर जनता ने कांग्रेस को वोट दिया है। उन्होंने साफ-साफ कहा है कि हाईकमान मुख्यमंत्री का फैसला तो करेगा। लेकिन इससे पहले जनता की इच्छा पर विचार किया जाना चाहिए।

बैठक में तय होगा मुख्यमंत्री का चेहरा-

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में बहुमत मिलने के बाद कांग्रेस शिमला स्थित राजीव भवन में महत्वपूर्ण बैठक करने जा रही हैं। बैठक में सभी 40 विधायक अपने नेता का चुनाव करेंगे। विधायकों की पसंद के अलावा आलाकमान की मोहर पर ही मुख्यमंत्री का नाम फाइनल किया जाएगा।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में सीएम रेस में हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के अलावा हिमाचल कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री सबसे आगे हैं।

calender
09 December 2022, 02:55 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो