PM मोदी ने दिल्ली में प्रगति मैदान कॉरिडोर परियोजना का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रगति मैदान एकीकृत ट्रांजिट कॉरिडोर परियोजना की मुख्य सुरंग और पांच अंडरपास का रविवार को उद्घाटन किया। यह परियोजना प्रगति मैदान पुनर्विकास परियोजना का एक अहम हिस्सा है। पूरी तरह से केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित

Janbhawana Times
Janbhawana Times

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रगति मैदान एकीकृत ट्रांजिट कॉरिडोर परियोजना की मुख्य सुरंग और पांच अंडरपास का रविवार को उद्घाटन किया। यह परियोजना प्रगति मैदान पुनर्विकास परियोजना का एक अहम हिस्सा है। पूरी तरह से केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित इस परियोजना पर 920 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आई है। इसका उद्देश्य प्रगति मैदान में विकसित किए जा रहे नए विश्व स्तरीय प्रदर्शनी और कन्वेंशन सेंटर तक सुगम पहुंच प्रदान करना है, ताकि प्रगति मैदान में होने वाले कार्यक्रमों में आगंतुकों और प्रदर्शकों की भागीदारी आसान बनाई जा सके।

इसमें वर्षा जल की निकासी की स्वचालित व्यवस्था, क्लोज सर्किट कैमरों से निगरानी और उद्घोषणा की अत्याधुनिक सुविधाएं स्थापित की गई हैं। उद्घाटन समारोह में केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयुष गोयल और पेट्रोलियम एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी उपस्थित थे। मोदी ने फीता काटकर प्रगति मैदान के समन्वित भूमिगत मार्ग का औपचारिक उद्घाटन करने के बाद उसका निरीक्षण किया और उसकी जानकारी ली।

calender
19 June 2022, 12:08 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो