हिमाचल में पीएम की बुधवार को 2 रैलियां, अगले 2 दिनों के बाद थम जाएगी प्रचार

हिमाचल चुनाव में चुनाव प्रचार के लिए अब केवल 2 दिन बचे हैं। बुधवार को हिमाचल में पीएम मोदी की 2 रैलियां हैं। पीएम बुधवार के दिन सुबह करीब 10 बजे हमीरपुर के सुजानपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे तो वहीं पीएम अपनी दूसरी जनसभा चंबा में करेगें। बता दें कि हिमाचल में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा तबतोड़ जनसभाएं की जा रही है।

Suman Saurabh
Edited By: Suman Saurabh

नई दिल्ली: हिमाचल चुनाव में चुनाव प्रचार के लिए अब केवल 2 दिन बचे हैं। बुधवार को हिमाचल में पीएम मोदी की 2 रैलियां हैं। पीएम बुधवार के दिन सुबह करीब 10 बजे हमीरपुर के सुजानपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे तो वहीं पीएम अपनी दूसरी जनसभा चंबा में करेगें। बता दें कि हिमाचल में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा तबतोड़ जनसभाएं की जा रही है।

 

सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा समेत कई भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने जनसभाएं की। इस दौरान भाजपा नेताओं ने अपने निकट प्रतिद्वंदी कांग्रेस पार्टी पर जमकर वार किए। जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर भ्रष्टचार के आरोप सहित विकास में रोड़े अटकाने का आरोप लगाए। राजनाथ सिंह ने चुनावी रैली के संबोधन के दौरान कांग्रेस पार्टी को डूबता जहाज बताया। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस नामी जहाज का तेल खत्म हो चुका है, अब कोई भी पायलट इसे नहीं उड़ा सकता, उड़ान भरना तो दूर यह रनवे पर दौड़ नही पाएगी। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी की ओर भाजपा की तुलना में जनसभाएं कम की जा रही है।

 

बीते दिन प्रियंका गांधी ने हिमाचल की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी को जुमले की सरकार बतायी। प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार ने हिमाचल की जनता से कितने वादे किए लेकिन उनमें से कितना पूरा हुआ ये हिमाचल की जनता से छुपा नहीं है। आज हिमाचल के पढ़े लिखे युवा को रोजगार नहीं मिल पा रहा, और ना ही किसानों को उसके फसल का वाजिब कीमत मिल पा रही है। प्रियंका गांधी ने कहा हमें इस सरकार को बदलना होगा। उल्लेखनीय है कि हिमाचल में 12 नवंबर को मतदान किया जाना है जिसका नतीजा 8 दिसंबर को आएगी।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag