Presidential Election: उद्धव का ऐलान, शिवसेना द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति चुनाव में करेगी समर्थन

देश के सर्वोच्च पद यानि राष्ट्रपति चुनाव को लेकर उद्धव ठाकर ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि शिवसेना NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी।

Janbhawana Times

देश के सर्वोच्च पद यानि राष्ट्रपति चुनाव को लेकर उद्धव ठाकर ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि शिवसेना NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी।

बता दें कि उद्धव ठाकरे ने एनडीए की प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू (Draupdi Murmu) को राष्ट्रपति चुनाव में सपोर्ट करने का मन बना लिया है। ठाकरे ने कहा कि शिवसेना सांसदो ने उनपर द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने को लेकर कोई दवाब नही डाला बल्कि उनसे अनुरोध किया। उन्होंने आगे कहा कि हमे खुशी है कि एक अनुसूचित जनजाति की महिला राष्ट्रपति बन रही हैं और ऐसे में हम उनका पूरा समर्थन करेंगे।

देश में राष्ट्रपति पद के लिए वोटिंग 18 जुलाई को होनी है। साथ ही 21 जुलाई को मतगणना का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। इसके लिए एनडीए की ओर से प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू है। तो वहीं विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag