प्रियंका गांधी फिर हुईं कोरोना पॉजिटिव, घर में ही किया खुद को आइसोलेट

देशभर में कोरोना वायरस तेजी से पैर पसार रहा है। कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है। ऐसे में अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा(Priyanka Gandhi Vadra) कोरोना संक्रमति हो गई है जिसके बाद उन्होंने खुद को घर में ही आइसोलेट किया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर के दी।

Janbhawana Times

देशभर में कोरोना वायरस तेजी से पैर पसार रहा है। कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है। ऐसे में अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) कोरोना संक्रमति हो गई हैं जिसके बाद उन्होंने खुद को घर में ही आइसोलेट किया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर के दी।

प्रियंका ने ट्वीट किया कि उनकी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद वह होम आइसोलेशन में है और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कर रही है।

बता दें कि प्रियंका दूसरी बार कोरोना की चपेट में आई हैं। इससे पहले भी 3 जून को उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसी समय कांग्रेस अध्यक्ष और प्रियंका की मां सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) भी कोरोना संक्रमित हुई थी। इसी के चलते उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया था। उन्होनें कोरोना की पुष्टि होने पर इस बात की जानकारी ट्वीट करके दी थी। प्रियंका ने तब भी खुद को घर पर ही आइसोलेट कर लिया था और उन्होंने उनके संपर्क में आए लोगों से ध्यान रखने की बात कहीं थी।

भारत में कोरोना की स्पीड बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16,047 मामलों की पुष्टि हुई है। ऐसे में बेहद जरूरी है कि लोग कोरोना संक्रमण को देखते हुए एहतियात बरतें और मास्क का प्रयोग करें।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag