score Card

प्रियंका गांधी संभालेंगी हिमाचल की चुनावी बागडोर, जल्द ही शुरू करेंगी प्रचार अभियान

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस जल्द ही अपना चुनावी अभियान शुरू करेगी। कांग्रेस सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि इस बार हिमाचल की चुनावी बागडोर प्रियंका गांधी संभालेंगी। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी आगामी 10 अक्टुबर को हिमाचल के सोलन से चुनावी शंखनाद कर सकती है।

Suman Saurabh
Edited By: Suman Saurabh

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस जल्द ही अपना चुनावी अभियान शुरू करेगी। कांग्रेस सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि इस बार हिमाचल की चुनावी बागडोर प्रियंका गांधी संभालेंगी। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी आगामी 10 अक्टुबर को हिमाचल के सोलन से चुनावी शंखनाद कर सकती है। कांग्रेस पार्टी इस बार सत्ता में वापसी को लेकर आश्वस्त है। आपको बता दें कि हिमाचल में 1985 के बाद से यह देखा जा रहा है कि हर 5 साल बाद हिमाचल में सत्ता बदलती है ऐसे में कांग्रेस को उम्मीद है इस बार वह सरकार में वापसी कर सकती है, लेकिन अगर 2022 के चुनावी समीकरण को देखा जाए इस बार आम आदमी पार्टी भी अपना चुनावी दमखम दिखाते नजर आ रही है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कांग्रेस के लिए इस बार का चुनाव आसान नहीं होगा। एक ओर जहां आम आदमी पार्टी ने हिमाचल में आपनी राजनीतिक जगह तलाश रही है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के कई कद्दावर नेताओं ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है। हाल ही कांग्रेस के तीन बार के विधायक हर्ष महाजन, पांच बार के विधायक राम लाल ठाकुर समेत कई प्रदेश के कद्दावर नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुके हैं। साथ हिमाचल कांग्रेस के कद्दावर नेता व हिमाचल प्रदेश के पांच बार के मुख्यमंत्री विरभद्र सिंह के निधन के बाद कांग्रेस पार्टी के लिए यह राह आसान नही होने वाला है। हालांकि  विरभद्र सिंह की पत्नी को कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल का प्रदेश अध्यक्ष बनाकर विरभद्र सिंह की कमी को दूर करने का प्रयास किया है लेकिन यह निर्णय कितना कारगर साबित होगा यह आने वाले समय में देखने वाली बात होगी।

calender
07 October 2022, 01:58 PM IST

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag