Raksha Bandhan 2022: बहनें अपने हाथों पर सजाएं ये मेहंदी डिजाइन
11 अगस्त को रक्षाबंधन का त्यौहार है। रक्षाबंधन के साथ ही सावन का महीना भी समाप्त हो जाएगा। सावन के महीने में लड़कियां व महिलाएं अपने हाथों पर मेहंदी लगाती हैं, अगर उन्हें सावन के महीने में यह मौका नहीं मिल पाता तो रक्षाबंधन के दिन यह कसर पूरी की जाती है।

Raksha Bandhan 2022: 11 अगस्त को रक्षाबंधन का त्यौहार है। रक्षाबंधन के साथ ही सावन का महीना भी समाप्त हो जाएगा। सावन के महीने में लड़कियां व महिलाएं अपने हाथों पर मेहंदी लगाती हैं, अगर उन्हें सावन के महीने में यह मौका नहीं मिल पाता तो रक्षाबंधन के दिन यह कसर पूरी की जाती है। रक्षाबधंन पर बहनें भाई की कलाईयों को राखी से सजाती हैं तो खुद की हथेली पर खूबसूरत तरीके से मेहंदी लगाती हैं। रक्षाबंधन के मौके पर हम सभी बहनों के लिए मेहंदी की कुछ डिज़ाइन लेकर आये हैं जिससे आपकी हथेली की खूबसूरती पर चार चाँद लग जाएंगे।
कान्हा-सुभद्रा मेहंदी डिजाइन
.png)
रक्षाबंधन के मौके पर अगर आप भी मेहंदी लगवाना चाह रही हैं तो भगवान श्रीकृष्ण और उनकी बहन सुभद्रा की मेहंदी डिज़ाइन बनवा सकती हैं। देखने में बेहद खूबसूरत यह डिज़ाइन आपके परिवार वालों को भी निश्चित तौर पर पसंद आएगी।
संदेश देती मेहंदी की डिज़ाइन
.png)
मेहंदी बनवाते समय हाथ में #Happy Rakshabandhan या फिर भाई के लिए कोई संदेश लिखवाना भी एक अच्छा विकल्प है। भाई के लिए प्यार से लिखा गया कोई भी संदेश रक्षाबंधन के इस मौके को और भी ख़ास बना देगा। इसे फनी बनाने के लिए आप अपने भाई का कोई निकनेम या शरारत भरा कोई सन्देश भी लिख सकती हैं।
ब्रेसलेट मेहंदी डिज़ाइन
.png)
युवाओं के बीच मेहंदी की यह ब्रेसलेट वाली डिज़ाइन काफी लोकप्रिय हो चुकी है। दिखने में बेहद सुंदर यह डिज़ाइन मिनिमल लुक के साथ-साथ बहुत स्टाइलिश भी है। यदि आप किसी ट्रेंडी मेहंदी डिज़ाइन की तलाश में हैं तो यह आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकती है।
भाई-बहन वाली मेहंदी की डिज़ाइन
.png)
मेहंदी की यह डिज़ाइन अपने आप में बेहद यूनिक नज़र आती है। इसमें आप भाई-बहन के प्यार को तस्वीरों के माध्यम से अपने हाथ में अंकित करवा सकती हैं। देखने में सुंदर मेहंदी की यह डिज़ाइन बच्चों को बेहद पसंद आती है। इसे लड़कियों के साथ ही छोटे लड़कों के हाथ में भी सजा सकते हैं।
फ्लोरल मेहंदी डिज़ाइन
.png)
मेहंदी की यह डिज़ाइन तो सदाबहार मानी जाती है। इस डिज़ाइन का चुनाव करने पर कुछ गलत हो ही नहीं सकता। इसे आप हथेली के दोनों ओर सजा सकती हैं। बनाने में बेहद आसान इस डिज़ाइन में पारम्परिक और ट्रेंडी दोनों की फ्लेवर आसानी से मिल जाते हैं।


