Shraddha Murder Case: आरोपी आफताब पूनावाला ने कबूल किया है कि उसने श्रद्धा की हत्या की

आरोपी आफताब पूनावाला ने कबूल किया है कि उसने श्रद्धा की हत्या की और उसके शरीर के अंगों को जंगल में फेंक दिया। उसने कई लड़कियों से संबंध होने की बात भी कबूली है।

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

Shraddha Murder Case: श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट पूरा हो चुका है। आफताब के पॉलीग्राफी टेस्ट की फाइनल रिपोर्ट तैयार की जा रही है, इसके बाद आफताब का 1 दिसंबर को नार्को टेस्ट कराया जाएगा।  FSL सूत्र के अनुसार आरोपी आफताब पूनावाला ने कबूल किया है कि उसने श्रद्धा की हत्या की और उसके शरीर के अंगों को जंगल में फेंक दिया। उसने कई लड़कियों से संबंध होने की बात भी कबूली है।

 

पॉलीग्राफ टेस्ट के बाद एक दिसंबर को आफताब का नार्को टेस्ट किया जाएगा। इसके लिए दिल्ली पुलिस को कोर्ट से मंजूरी मिल गई है। दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को एफएससी में आफताब पूनावाला के नार्को टेस्ट की अनुमति दे दी। आफताब के वकील ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को एक दिसंबर और पांच दिसंबर को रोहिणी स्थित फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला ले जाने की अनुमति देने का अनुरोध किया था। जिसे कोर्ट ने मंजूरी दे दी।

और पढ़े.....

Shraddha murder case: पॉलीग्राफ टेस्ट के बाद एक दिसंबर को होगा आफताब का नार्को टेस्ट, कोर्ट से मिली मंजूरी

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag