स्वतंत्रता दिवस पर सोनिया गांधी ने दी शुभकामनाएं,तो वहीं सरकार पर साधा निशाना

स्वतंत्रता दिवस के खास अवसर पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी(Sonia Gandhi) ने देशवासियों की बधाई दी। उन्होंने कहा कि पिछले 75 वर्षों में भारत ने अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं और वह देश के उज्जवल प्रजातांत्रिक भविष्य की कामना करती है।

Janbhawana Times

आज़ादी के अमृत महोत्सव(Azadi ka Amrit Mahotsav) के मौके पर सोनिया गांधी ने आगे कहा कि भारत ने भाषा-धर्म-संप्रदाय की बहुलतावादी कसौटी पर सदैव खरा उतरने वाले एक अग्रणी देश के रूप में अपनी गौरवपूर्ण पहचान बनाई है। साथ ही भारतवासियों की कड़ी मेहनत के बल पर विज्ञान, शिक्षा, स्वास्थ्य और सूचना प्रौद्योगिकी सहित सभी क्षेत्रों में अंतर्राष्ट्रीय पटल पर एक अमिट छाप छोड़ी है।

वहीं सोनिया ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश ने 75 वर्षों में अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं लेकिन आज की आत्ममुग्ध सरकार हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के महान बलिदानों और देश की गौरवशाली उपलब्धियों को तुच्छ साबित करने पर तुली हुई है। उन्होंने आगे कहा कि राजनैतिक लाभ के लिए ऐतिहासिक तथ्यों पर कोई भी गलतबयानी और गांधी-नेहरू-पटेल-आज़ाद जी जैसे महान राष्ट्रीय नेताओं को असत्यता के आधार पर कटघरे में खड़े करने के हर प्रयास का कांग्रेस पार्टी विरोध करेगी।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag