सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे हिमाचल के सीएम, मुकेश अग्निहोत्री होंगे डिप्टी सीएम, कल दोपहर 1: 30 बजे लेंगे शपथ

राजधानी शिमला में एक लंबी बैठक के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री एलान किया गया।

Saurabh Dwivedi
Saurabh Dwivedi

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है। नतीजों के बाद अगले सीएम पद को लेकर सस्पेंस चल रहा है जिसपर अब पर्दा हट चुका है। राजधानी शिमला में एक लंबी बैठक के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री एलान किया गया। विधायक दल की बैठक में सभी की राय से सुक्खू के नाम पर मुहर लगा दी गई।

वहीं अपने नाम की घोषणा के बाद सुक्खू ने कहा की मैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और प्रदेश की जनता का शुक्रगुजार हूं। हमने हिमाचल प्रदेश की जनता से जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा करना मेरी जिम्मेदारी है। राज्य के विकास के लिए हमें काम करना है।

कांग्रेस पर्यवेक्षक और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात की।

सुखविंदर सिंह सुक्खू रविवार यानी 11 दिसंबर की सुबह हिमाचल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इसके साथ ही मुकेश अग्निहोत्री हिमाचल के उप मुख्यमंत्री पर की शपथ लेंगे। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सीएम की रेस में आगे चल रही थीं, लेकिन शनिवार की दोपहर आते-आते सुखविंदर सिंह सुक्खू का नाम आगे चलने लगा।

कांग्रेस की विधायक दल की बैठक के बाद पर्यवेक्षक भूपेश बघेल ने बताया, 'विधायकों ने हाईकमान को जिम्मेदारी सौंपी थी। हाईकमान ने सुखविंदर सुक्खू को विधायक दल का नेता चुना और फिर उन्हें सीएम नियुक्त किया गया। 'उन्होंने बताया कि मुकेश अग्निहोत्री को हिमाचल का डिप्टी सीएम बनाया गया है।

 

सोर्स- ट्विटर 


calender
10 December 2022, 07:54 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो