यूपी : नूपुर शर्मा के विरोध में हुई हिंसा के मामले में अब तक 337 लोग गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के कई शहरों में नूपुर शर्मा के विवादित बयान को लेकर हिंसा भड़की। वहीं इसके बाद यूपी पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। पुलिस ने हिंसा के आरोपियों की पहचान कर 337 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Janbhawana Times

उत्तर प्रदेश के कई शहरों में नूपुर शर्मा के विवादित बयान को लेकर हिंसा भड़की। वहीं इसके बाद यूपी पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। पुलिस ने हिंसा के आरोपियों की पहचान कर 337 लोगों को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि बीजीपी से निलंबित पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद को लेकर विवादित टिप्पणी की। इस आपत्तिजनक बयान के विरोध में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। इस बीच प्रयागराज, हाथरस, सहारनपुर से कई हिंसक घटनाएं भी सामने आई। वहीं पुलिस ने हिंसा के आरोपियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 337 गिरफ्तारी की है।

गौरतलब हैं कि प्रयागराज हिंसा का मुख्य आरोपी बताए जा रहे मोहम्मद जावेद के घर पर रविवार को बुलजोडर चला था। साथ ही प्रशासन का कहना है कि मोहम्मद जावेद ही प्रयागराज हिंसा का मुख्य आरोपी है और उसका घर अवैध था।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag