'RSS-BJP के लोग हिंदुस्तान में नफरत और हिंसा फैला रहे है'- कर्नाटक में बोले राहुल गांधी

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए राहुल गांधी ने आज कर्नाटक के बीदम में एक जनसभा को संबोधित किया है। इस दौरान राहुल गांधी कर्नाटक के बीदर में BJP और RSS पार्टी पर जमकर हमला बोला है।

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए राहुल गांधी ने आज कर्नाटक के बीदम में एक जनसभा को संबोधित किया है। इस दौरान राहुल गांधी कर्नाटक के बीदर में BJP और RSS पार्टी पर जमकर हमला बोला है। बीदर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि 'भारत में अगर पहली बार लोकतंत्र की बात किसी ने की और उसे रास्ता दिखाया तो वो बसवन्ना जी थे। दुख की बात है कि आज RSS और BJP के लोग लोकतंत्र पर हमला कर रहे हैं। बसवन्ना जी की सभी की भागीदारी, सभी के लिए एक जगह और सभी को एक साथ आगे बढ़ना चाहिए की सोच पर भाजपा और आरएसएस द्वारा हमला किया जा रहा है। वे भारत में नफरत और हिंसा फैला रहे हैं।

कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी ने किए 4 वादे

राहुल गांधी ने कहा कि ' कर्नाटक में अगर कांग्रेस पार्टी चुनाव जितती है तो कांग्रेस पार्टी की सरकार कर्नाटक में जो 4 वादे कर रही है। उन्होंने कहा कि  यह वादे जो भी कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनेगा कैबिनेट बैठेक के पहले दिन पूरा करेंगे।

(1) युवा निधी 2 साल के लिए 3000 रुपए हर महिने ग्रेजुएट को और 1500 रुपए डिपलोमा होल्डर को दिए जाएंगे, 
(2) गृह ज्योति 200 यूनिट मुफ्त बिजली,
(3) अन्न भाग्य 10 किलो चावल हर परिवार को,
(4) गृह लक्ष्मी 2000 रुपए हर महिने महिलाओं को,

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि 'कांट्रेक्टर एसोसिएशन प्रधानमंत्री को पत्र लिखता है और कहता है कर्नाटक में 40% कमीशन लिया जा रहा है। नरेंद्र मोदी जी ने चिट्ठी का जवाब तक नहीं दिया। मैसूर सैंडल सॉप कॉरपोरेशन में करप्शन स्कैंडल होता है, MLA का बेटा 8 करोड़ रुपए के साथ पकड़ा जाता है, जॉब स्कैम होता और प्रधानमंत्री एक शब्द नहीं कहते हैं। ये 40% कमीशन लेते हैं ना ? तो आप इनको 40 सीट देना, 41 मत देना।'

कांग्रेस देश में OBC बढ़ाना चाहती है- राहुल गांधी


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि 'आप (BJP) OBC की बात करते हैं, उनकी भागीदारी की बात करते हैं, OBC को पावर देने की बात करते हैं, भारत की प्रगति में शामिल करने की बात करते हैं तो पहले OBC सेंसस को पब्लिक करें। मैं आपको गारंटी देता हूं कि हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री यह नहीं करेंगे क्योंकि वे OBC का भला नहीं चाहते हैं।

calender
17 April 2023, 02:19 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो