खत्म हुआ 50 साल पुराना विवाद, दोनों राज्यों को मिली बराबर की जमीन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सदस्य देशों के प्रमुखों की बैठक में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के दृष्टिकोण को और मजबूत करने के लिए पांच प्रमुख क्षेत्रों की पहचान करने का सुझाव दिया।

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सदस्य देशों के प्रमुखों की बैठक में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के दृष्टिकोण को और मजबूत करने के लिए पांच प्रमुख क्षेत्रों की पहचान करने का सुझाव दिया। जिसमें सदस्य देशों में विभाग प्रमुख शामिल हुए और आपालकालीन स्थितियों की रोकथाम और उन्मूलन से संबंधित विचार विमर्श किया। 

भारत एससीओ के साथ अपने सहयोग को महत्व देता है और आपदा जोखिम न्यूनीकरण में अपनी विशेषज्ञता और अनुभव को सदस्य देशों के साथ साझा करने के लिए प्रतिबद्ध है। आपात स्थिति की रोकथाम और उन्मूलन के लिए जिम्मेदार एससीओ सदस्य देशों के विभागों के प्रमुखों की बैठक की अध्यक्षता करने पर खुशी हुई।

असम और अरुणाचल प्रदेश सरकार ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में एक अंतर-राज्यीय सीमा विवाद के निपटारे के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लंबे समय से लंबित अंतर-राज्यीय सीमा विवाद के निपटारे के लिए असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच समझौते पर हस्ताक्षर करने पर बोले। असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच लंबे समय से चले आ रहे सीमा विवाद को समाप्त करने के महत्वपूर्ण अवसर पर बोल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि 'असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच अंतर्राज्यीय सीमा विवाद के समाधान के लिए समझौते पर हस्ताक्षर होना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। आज, हमने एक विकसित, शांतिपूर्ण और संघर्ष-मुक्त पूर्वोत्तर की स्थापना के लिए मील का पत्थर पार कर लिया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि '1972 से आजतक इस सीमा विवाद को सुलझाया नहीं जा सका। लोकल कमिशन की रिपोर्ट 1972 से अबतक अलग-अलग सरकारों में अदालतों में विवाद से ग्रस्त रही, उस रिपोर्ट को दोनों राज्य की सरकारों ने स्वीकार कर लगभग 800 किलोमीटर की असम अरुणाचल सीमा विवाद आज समाप्त कर लिया है। 

भारत ने आपात स्थितियों की रोकथाम और उन्‍मूलन के लिए जिम्‍मेदार एससीओ सदस्‍य देशों के विभागों के प्रमुखों की बैठक में सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिज्ञा को दोहराया। सम्मेलन ने सदस्य देशों को आपात स्थितियों से निपटने में मदद करने के लिए अभिनव समाधानों पर भी मंथन किया।

calender
20 April 2023, 07:48 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो