score Card

जम्मू- कश्मीर के पुंछ सेक्टर में आर्मी के वाहन में आग लगने से 4 जवान शहीद, आसमानी बिजली गिरने की खर्चा

सेना के वाहन में आग लग जाने से गुरूवार को चार जवान शहीद हो गए है। यह हादसा जम्मू कश्मीर के पुंछ में हुआ है। जानकारी के अनुसार सेना के वाहन के साथ हादसा भाटाटूडियां क्षत्र में हुआ है।

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

जम्मू- कश्मीर में आज यानी गुरूवार को बड़ा हादसा हुआ है। यहां पूंछ जम्मू नेशनल हाइवे पर सेना की गाड़ी में भीषण आग लग गई। इस हादसे में कम से कम 4 जवानों के शहीद होने की जानकारी मिली है। ये हादसा भाटाटूडियां क्षेत्र में हुआ है। सुचना मिलते ही आर्मी के उच्च अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची है। मामले की जांच की जा रही हैं।

 

शुरुआती जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि यह हादसा उस समय हुआ है। जब सेना का वाहन भाटा धुरियां इलाके से गुजर रहा था। सुत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि अचानक से तेज बिजली जैसी चमक और इस वाहन में आग लग गई। बताया गया है कि यह हादसा हुआ वह पुंछ जिले से करीब 90 किलोमीटर दूर है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुंछ और राजौरी जिले की सीमा पर भाटाटुडियां इलाके में वीरवार दोपहर को यह हादसा हुआ। इस घटना का एक नया वीडियो भी सामने आया है। उन्होंने बताया कि पुंछ जम्मू और राजौरी जिले की सीमा पर भाटाटूडियां इलाके में वीरवार दोपहर यह हादसा हुआ। इस घटना का एक वीडिया भी सामने आया है। उन्होंने बताया कि पुंछ जम्मू नेशनल हाईवे पर सैन्य वाहन कुछ सामान लेकर जा रहा था।

इसमें जावान सवान थे। अचानक आग लगने के बाद जवान बुरी तरह झुलस गए। इसमें से पांच ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना स्थल पर पहुंचे सेना के अधिकारियों और जवाने ने से झुलसे साथियों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया।

calender
20 April 2023, 06:24 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag