पंजाब के अमृतसर में 15 मार्च की आधी रात को एक बड़ा धमाका हुआ, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. एक अज्ञात हमलावर ने मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक इमारत पर ग्रेनेड फेंका, जिससे दीवार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और खिड़कियों के शीशे चकनाचूर हो गए.
अब इस मामले में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस हमले में शामिल एक आरोपी को एनकाउंटर में मार गिराया गया है. इस कार्रवाई को पंजाब पुलिस की एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे इस हमले से जुड़े अन्य रहस्यों से भी पर्दा उठने की उम्मीद है.
15 मार्च की रात अमृतसर में एक संदिग्ध हमलावर मोटरसाइकिल पर आया और एक इमारत पर ग्रेनेड फेंककर फरार हो गया. धमाके से इमारत की दीवार को नुकसान पहुंचा और आसपास अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और हमलावर की तलाश में व्यापक अभियान चलाया.
पंजाब पुलिस के सूत्रों के अनुसार, अमृतसर में हुए ग्रेनेड अटैक में शामिल एक संदिग्ध को पुलिस ने घेर लिया. जब पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो उसने भागने की कोशिश की और पुलिस पर भी हमला करने का प्रयास किया. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी को ढेर कर दिया.
हालांकि, इस केस में पुलिस की जांच अभी भी जारी है. पुलिस को शक है कि इस हमले के पीछे कोई बड़ी साजिश हो सकती है, और इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि"हम इस मामले में गहराई से जांच कर रहे हैं और अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है. यह एनकाउंटर सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी कामयाबी है और इससे राज्य में बढ़ते आतंकी हमलों पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी." First Updated : Monday, 17 March 2025