भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 के दूसरे दिन प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में 22 कई ब्रांडों के 56 नए उत्पाद लॉन्च किए गए. साथ ही, द्वारका स्थित यशोभूमि में 5 लॉन्च किए गए. इस इवेंट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में उद्घाटित किया.
VinFast Auto India: दो प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी VF 7 और VF 6 लॉन्च की
BMW India: MINI Cooper S John Cooper Works (55.90 लाख रुपये) और BMW X3 (75.80 लाख रुपये से 77.80 लाख रुपये) लॉन्च की. BMW Motorrad ने S 1000 RR (21.10 लाख रुपये) और R 1300 GS Adventure (22.95 लाख रुपये) की पेशकश की.
Vayve Mobility: भारत की पहली सोलर इलेक्ट्रिक कार 'Eva' (कीमत 3.25 लाख रुपये से 5.99 लाख रुपये) लॉन्च की.
JSW MG Motor India: MG Majestor सहित 9 नए मॉडल पेश किए
Eka Mobility: 11 प्लेटफॉर्म पर इलेक्ट्रिक बस, ट्रक और छोटे वाणिज्यिक वाहन लॉन्च किए
BYD India: SEALION 7 और अन्य हाइब्रिड व बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन प्रस्तुत किए
JBM Electric Vehicles: 4 नई इलेक्ट्रिक बसें लॉन्च की, जिनमें लग्जरी कोच Galaxy, e-MediLife मेडिकल यूनिट और e-SkyLife शामिल हैं
Pinnacle Industries: नई जनरेशन की तीन एंबुलेंस मॉडल पेश की
Montra Electric: EVIATOR और Super Cargo लॉन्च किए
Hyundai Motor Company: एडवांस्ड इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर और माइक्रो फोर-व्हीलर के कॉन्सेप्ट मॉडल प्रस्तुत किए
Omega Seiki Pvt. Ltd.: M1KA 1.0 इलेक्ट्रिक ट्रक (6.99 लाख रुपये) और 2025 Stream City लॉन्च किया
Motovolt Mobility: Hyper One, HUM NYC, M7 Rally और CLIP ई-बाइक कन्वर्जन किट जैसे अनूठे उत्पाद पेश किए
Sarla Aviation: भारत की पहली फ्लाइंग टैक्सी 'Shunya' का अनावरण किया
Cummins Group: HELM™ इंजन प्लेटफॉर्म और हाइड्रोजन फ्यूल डिलीवरी सिस्टम लॉन्च किया
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025, 17 से 22 जनवरी तक, तीन स्थानों - भारत मंडपम, यशोभूमि और इंडिया एक्सपो मार्ट (ग्रेटर नोएडा) में आयोजित किया जा रहा है. वहीं, यह आयोजन भारतीय ऑटोमोटिव और मोबिलिटी उद्योग को एक मंच पर लाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हो रहा है. First Updated : Monday, 20 January 2025