मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 60 साल के प्रिंसिपल ने अपने ही स्कूल की 28 साल की महिला टीचर से शादी रचा ली है. इसके घटना के सामने आने के बाद इलाके में तनाव फैल गया है. शादी की तस्वीरें और वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आई ये खबर आग की तरह फैल गई. इस घटना के बाद लोगों के बिहार के चर्चित प्रोफेसर मटुकनाथ की याद आ रही है जिन्होंने अपने ही स्टूडेंट जूली के साथ शादी कर ली थी.
जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि स्कूल के संचालक और प्रिंसिपल राकेश साह पहले से चार बच्चों के पिता बताए जा रहे हैं. जिसके बावजूद उन्होंने अपने ही स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका शाइस्ता परवीन से नेपाल के जनकपुर जाकर 18 फरवरी को शादी रचा ली.
इस घटना के बाद शिक्षिका के भाई ने औराई थाने में जाकर अपनी बहन के अपहरण और जबरन शादी के मामले में आवेदन दिया है. आवेदन में उसने राकेश साह, उनकी पत्नी, बेटी समेत 7 लोगों को नामजद किया है. इसके साथ ही उसने अपनी शिकायत में यह भी आशंका जताई है कि उसकी बहन के साथ कोई अनहोनी होनी की संभावना है.
वहीं भाई के आवेदन के बाद शिक्षिका शाइस्ता परवीन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए यह दावा किया है कि उन्होंने यह शादी अपनी मर्ची से की है. वीडियो में उसने यह भी दावा किया है कि यह शादी उसने अपनी मर्ची से की है, उस पर किसी भी प्रकार का कोई भी दबाव नहीं है.
इस मामले की जानकारी जैसी ही लोगों को हुई गांव में तनाव का माहौल बन गया है. पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है. औराई थाना प्रभारी रानोवर परवीन ने कहा कि नामजद आरोपियों में से तीन लोगों के मोबाइल को जब्त कर कॉल डिटेल खंगाली जा रही है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि मामला प्रेम विवाह का है या फिर किसी प्रकार के दबाव का. पुलिस जांच के बाद इस पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी. First Updated : Sunday, 22 February 2026