Bihar Weather Update: बिहार के इन जिलों में कल से लू चलने की संभावना, उत्तर प्रदेश में भी 42 डिग्री तक पहुंचा तापमान

Bihar Weather Update: मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक अगले 4 दिनों में गर्मी बढ़ने की संभावना बताई गई है।इसके अलावा उत्तर प्रदेश में भी 41 डिग्री के पार अधिकतम तापमान में वृद्धि देखी गई है।

calender

Bihar Weather Update: बिहार में अभी धीरे-धीरे गर्मी और बढ़ने वाली है।इसके साथ ही बिहार के कई जिलों में तापमान में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। आज शुक्रवार को बिहार के सभी जिलों में तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। आपको बता दें कि गर्माहट वाली हवा 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना बताई जा रही है।

कई जिलों में तो जोरदार हवा चलने का भी पूर्वानुमान है जिसकी गाति 30 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है।आपको बता दें कि मौसम विज्ञान पटना के अनुसार अगले चार दिनों में गर्मी में बेतहाशा वृद्धि हो सकत है।

शनिवार को जमुई और बांका जिले के एक–दो स्थानों पर लू चलने की संभावना जताई गई है। इससे बचने के लिए सलाह भी दी गई है। रविवार और सोमवार को बिहार के अधिकांश जिलों में ली चलने की संभावना है।

गर्मी में और वृद्धि होने की चेतावनी दी गई है।रविवार को राजधानी पटना समेत दक्षिण बिहार और मध्य बिहार के कई जिलों में उष्ण गर्मी और लू चलने की संभावना की चेतावनी दी है।

उत्तर प्रदेश में 41 से ऊपर पहुंचा तापमान

गुरुवार को बिहार के कई जिलों में तापमान में वृद्धि देखी जा चुकी है। साथ ही जह यह तापमान राजधानी पटना में भी देखा जा चुका है। जबकि दूसरे नंबर पर शेखपुरा रहा, यहां का तापमान 41.4 रहा।

अधिकतर तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस रहा। पूरे बिहार का औसत तापमान 38 डिग्री से 41 डिग्री के बीच देखा जा चुका है।इसके साथ ही आपको बता दें कि सबसे कम तापमान किशनगंज में 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम का बदलाव

मौसम विज्ञान की जानकारी के मुताबिक पटना के अनुसार बिहार में उत्तर उत्तर पछुवा हवा का प्रवाह सतह से 4.5 किलोमीटर ऊपर बना हुआ है।साथ ही एक चक्रवातीय परिसंटरण का क्षेत्र उत्तरी बांग्लादेश एंव आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर तक बना हुआ है।इसके अलावा लहर के साथ लू चलने की भी संभावना बताई गई है।

First Updated : Friday, 14 April 2023