भाजपा डॉ बाबासाहेब अंबेडकर के आदर्शों पर काम कर रही है: जेपी नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में डॉ बाबासाहेब अम्बेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बोले कि 'आज देश डॉ बीआर अंबेडकर की 133वीं जयंती मना रहा है। देश के विकास में उनके योगदान को हम भुला नहीं सकते। वे भारतीय संविधान के निर्माता थे।'

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में डॉ बाबासाहेब अम्बेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बोले कि 'आज देश की जनता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती बना रही है। देश के विकास में उनके योगदान को हम भुला नहीं सकते। वे भारतीय संविधान के निर्माता थे।' भारतीय जनता पार्टी के लाखों कार्यकर्ता भी हर बूथ पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बना रहे हैं। बीजेपी डॉ बाबासाहेब अंबेडकर के आदर्शों पर काम कर रही है। पीएम मोदी के तहत, गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाया जा रहा है।'

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि 'बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर संविधान के चीफ आर्किटेक्ट रहे और उन्होंने भारत के संविधान में सामाजिक न्याय, आर्थिक न्याय और प्रजातंत्र किस तरह से मजबूत हो सकता है इसकी नींव उन्होंने संविधान के माध्यम से रखी थी। आज भारत जो तीव्र गति से आगे बढ़ा है, इसमें उनका बहुत बड़ा योगदान है। जिन्होंने सारे समाज को एकत्र करके एक साथ आगे बढ़ाने में, संवैधानिक ढांचे में उसकी व्यवस्था की थी।'

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि 'डॉ. भीमराव अंबेडकर जी को अगर सच्चे मायने में याद करना हो तो उनके बताए हुए रास्ते पर चलना होगा। ये सब हमलोगों की जिम्मेदारी है और भारतीय जनता पार्टी उनकी नीतियों पर चलते हुए आगे बढ़ रही है। आज प्रधानमंत्री मोदी जी के द्वारा जितने भी कार्यक्रम किए जा रहे हैं, वो सामाजिक न्याय की ओर जाते हैं, आर्थिक सुदृढ़ीकरण की ओर जाते हैं और वो समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सशक्तिकरण की ओर जाते हैं।'

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag