बस्तर में आयोजित समारोह में गरजीं प्रियंका गांधी- आपका आत्मविश्वास हर तरह से BJP सरकार ने तोड़ा

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने 13 अप्रैल को भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि यहां 15 साल पहले घोटाले पर घोटाले हुआ करते थे।

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

छत्तीसगंढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज यानी गुरूवार (13 अप्रैल) को भाजपा सरकार पर हमला बोला है। बस्तर में आयोजित भरोसा सम्मेलन में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि 'एक जमाना था जब यहां आने से लोग डरते थे..यहां पर हिंसा और भय था और आज यही बस्तर एक ब्रांड बन गया है। आपकी पहचान पूरे देश में ही नहीं बल्कि विदेश में है। आज छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी का दर सबसे कम है।'

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि 'बस्तर आपने इससे पहले 15 सालों का भाजपा का शासन देखा था। आपने उन पर भी भरोसा किया था लेकिन उन्होंने वो भरोसा रखा नहीं। यहां पर भय, भूख और खूब भ्रष्टाचार चला। आपकी जमीन छीनी गई, आपके हाथों में हथकड़ियां डाली गई, घोटाले पर घोटाले किए गए, आपको आत्मनिर्भर नहीं बनाया। आपका आत्मविश्वास हर तरह से भाजपा की सरकार ने तोड़ा। कांग्रेस ने इन 5 सालों में आपका गौरव आपको वापस लाया है।'

छत्तीसगढ़ के बस्तर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि "आपको 'निर्भर' बनाया गया था, 'आत्मनिर्भर' नहीं। आपको ऐसी योजनाएं नहीं दी गईं जो आपको आत्मनिर्भर बनातीं। आपको सरकार के भरोसे बनाया गया। भाजपा सरकार ने आपके आत्मविश्वास को चकनाचूर कर दिया। आपकी अनदेखी की गई। इन 5 सालों में कांग्रेस ने आपके गौरव को बहाल किया हैं। इससे पहले 15 साल आपने बीजेपी का शासन देखा। आपने उन पर भरोसा किया। लेकिन उन्होंने आपके भरोसे पर खरा नहीं उतरा। यहां भय, भूख और बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार था। आपकी जमीन छीन ली गई। आपको हथकड़ी लगाई गई थी। घोटाले के बाद घोटाला हुआ।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि 'यह एक ब्रांड बन गया है - चाहे वह पर्यटन में हो या हस्तकला में या स्कूलों में या वनोपज के लिए एमएसपी में या फिल्म शूटिंग में। बस्तर प्रसिद्ध हो गया है। इसका मतलब है कि आपकी सरकार आपकी ताकत के लिए काम कर रही है और आपके विश्वास को नहीं तोड़ रही है।'

calender
13 April 2023, 06:37 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो