Weather Update : दिल्ली, यूपी सहित देश के कई राज्यों में चढ़ा पारा, वहीं कई राज्यों में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ तापमान

आईएमडी ने कुछ राज्यों में बारिश होने की संभावना भी जताई है। बुधवार को भी देश के अधिकतर राज्यों में भीषण गर्मी पड़ी। दिन के समय में ही गर्मी पड़ी और हल्की गर्म हवा भी चली।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

देशभर में मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। लगातार देश के कई हिस्सों में तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। मौसम में बदलाव होने से अब लोगों का गर्मी का सितम झेलना पड़ रहा है। आलम यह है कि देश के कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार हो चुका है।प्रैल के महीने में ही मई-जून जैसी गर्मी पड़ रही है। जिससे लोगों की हालत खराब है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों देश में और गर्मी बढ़ेगी। वहीं तापमान 40 डिग्री सेल्सिय को पार कर सकता है। आपको बता दें कि आईएमडी ने कुछ राज्यों में बारिश होने की संभावना भी जताई है। बुधवार को भी देश के अधिकतर राज्यों में भीषण गर्मी पड़ी। दिन के समय में ही गर्मी पड़ी और हल्की गर्म हवा भी चली।

दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में आने वाले दिनों में गर्मी अपने चरम पर होगी। दिल्ली में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। आईएमडी के अनुसार आने वाले दो-तीन दिनों में राजधानी में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। जिससे दिल्ली वालों को गर्मी का सितम झेलना पड़ेगा।

आपको बता दें कि मौसम विभाग ने गुरुवार 13 अप्रैल दिल्ली में न्यूनतन तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने की संभावना जताई है। आपको बता दें कि बुधवार 12 अप्रैल को दिल्ली में गर्मी से लोगों का बुरा हाल था। दिन के समय ही गर्मी हवाएं चल रही थी साथ ही तेज धूप ने लोगों को और ज्यादा परेशान किया।

इन राज्यों मे 40 डिग्री दर्ज हुआ तापमान

मौसम विभाग के अनुसार देश के कई राज्यों में अभी से ही तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है और लोगों को गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है। आईएमडी के मुताबिक महाराष्ट्र में अप्रैल के महीने में ही 40 डिग्री सेल्सियस तापमान जर्ज किया गया है। वहीं गुजरात, मद्य प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना में पारा 40-42 डिग्री सेल्सिय तक पहुंच गया है।

तापमान में बढ़ोत्तरी होने से इन राज्यों में गर्मी बढ़ गई है। दिन के समय में ही लोगों को कुलर. एसी चलाने की जरूरत पड़ रही है। वहीं अभी से ही देश में बिजली की मांग बढ़ने लगी है।

हालांकि कुछ राज्यों में तापमान अभी भी 40 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि जम्मू और कश्मीर, पूर्वोत्तर पूर्वी भारत व तटीय क्षेत्र आंध्र प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से दो-तीन डिग्री ज्यादा है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 15 और 16 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा 16 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान, उत्तर हरियाणा और पंजाब में बारिश होने के आसार हैं। वहीं आज हरियाणा व यूपी में तेज हवा चलने का अनुमान है।

इसके अलावा आईएमडी ने सिक्किम, अरुमाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, नगालैंड, मध्य महाराष्ट्र और केरल में तेज हवा चलने की आशंका जताई है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने इन इलाकों में बारिश होने का अनुमान लगाया है।

आईएमडी ने जारी किया लू का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार देश में आने वासे दिनों में गर्मी और बढ़ेगी। ग्रमी तापमान में बढ़ोत्तरी के साथ लोगों को लू का भी सामना करना पड़ सकता है। वहीं आईएमडी ने ओडिशा में लू का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाद ने जानकारी दी कि उत्तर-पश्चिमी व पश्चिमी हिस्सों में शुष्क हवा चल सकती है। विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों मे देश के कई राज्यों मे लू चलने की संभावना है।

calender
13 April 2023, 11:03 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो