Chandrayaan-3 : अपनी सतह से सिर्फ 150 किमी दूर चंद्रयान-3, जानिए क्या है नया अपडेट

ISRO : भारत के चंद्रयान-3 मिशन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.आज चंद्रयान-3 को लेकर प्रोपल्शन मॉड्यूल व लैंडर मॉड्यूल को अलग करने की तैयारी होगी.

Nisha Srivastava

Chandrayaan-3 News : भारत के लिए आने वाले कुछ दिन बहुत ही खास होने वाले हैं. चंद्रयान-3 चांद की सतह पर बहुत जल्द पहुंचने वाला है, इसके बाद भारत चांद की सतह पर लैंडर उतारने वाला चौथा देश बन जाएगा. पूरे देश की निगाहें इसी पर टिकी हुई हैं. अब इस मिशन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. दरअसल चंद्रयान-3 चंद्रमा से मात्र 150 किलोमीटर की दूरी पर है. वहीं बुधवार 16 अगस्त को भारत के चंद्रयान-3 ने अंतिम बार अपनी कक्षा में बदलाव किया.

आज का दिन बहुत खास

आज चंद्रयान-3 को लेकर प्रोपल्शन मॉड्यूल व लैंडर मॉड्यूल को अलग करने की तैयारी होगी. रिपोर्ट के मुताबिक 23 अगस्त 2023 को चंद्रयान-3 की चांद की सतह सॉफ्ट लैंडिंग की तैयारी है. वहीं 5 अगस्त को इसकी चंद्रमा की कक्षा में पहुंचने के बाद चौथी बार कक्षा बदली गई है. इसकी जानकारी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने एक्स पोस्ट में दी. बता दें पूरे देश को इस मिशन के सफल होने का इंतजार है. इसरो लगातार चंद्रयान-3 को लेकर अपडेट दे रहा है.

इसरो ने किया पोस्ट

इसरो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि चंद्रयान-3 के चंद्रमा तक पहुंचने की सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं. हमारी आशा के अनुसार चंद्रमा की 153 किमीx163 किमी की कक्षा में चंद्रयान-3 स्थापित हो गया. इसरो ने आगे कहा कि चंद्रमा की सीमा में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी हो गई.

अब प्रोपल्शन मॉड्यूल और लैंडर अलग होने के लिए तैयार हैं. आपको बता दें कि इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने बताया कि चंद्र मिशन चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा. अगर इंजन फेल भी हो गया तो भी चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग होगी.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag