Chandrayaan 3: चांद पर जारी है ISRO का वैज्ञानिक परीक्षण, चंद्रयान ने भेजी पहली अहम जानकारी
इसरो ने चंद्रमा के साउथ पोल के वर्तमान तापामान की जानकारी दी है. रोवर प्रज्ञान ने चांद की सतह पर 10 सेमी नीचे तक के तापमान की जानकारी भेजी है.

Chandrayaan 3: चंद्रमा की सतह पर लैंड करने के बाद चंद्रयान 3 के विक्रम लैंडर ने चांद पर वैज्ञानिक खोज करना शुरू कर दिया है. ISRO ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी है कि चंद्रयान चांद की सतह पर अच्छे से काम कर रहा है. इसरो ने चंद्रमा के साउथ पोल के वर्तमान तापामान की जानकारी दी है. रोवर प्रज्ञान ने चांद की सतह पर 10 सेमी नीचे तक के तापमान की जानकारी भेजी है.
इसरो ने एक ग्राफ के जरिए चंद्रमा की सतह पर तापमान की स्थिति को बताया है. इसरो ने ग्राफ में अलग-अलग गहराई के हिसाब से तापमान को बताया है. उन्होंने कहा है कि यह जांच के प्रवेश के दौरान दर्ज किया गया है. इसरो ने कहा कि इसपर अभी निगरानी रखी जा रही है. दक्षिणी ध्रुव के लिए यह इस तरह का पहला प्रोफाइल है.
इसरो के हवाले से आपको बता दें कि चांद की सतह पर जिस यंत्र से तापमान नापा जा रहा है उसका नाम ChaSTE है. ChaSTE पेलोड तापमान नापने का एक यंत्र है. यह 10 सेमी की गहराई तक का तापमान माप सकता है. बता दें कि चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहली बार ऐसी जांच हुई है और ऐसा करने वाला भारत पहला देश बन गया है.
Chandrayaan-3 Mission:
Here are the first observations from the ChaSTE payload onboard Vikram Lander.
ChaSTE (Chandra's Surface Thermophysical Experiment) measures the temperature profile of the lunar topsoil around the pole, to understand the thermal behaviour of the moon's… pic.twitter.com/VZ1cjWHTnd— ISRO (@isro) August 27, 2023
इसरो ने जो डाटा शेयर किया है उसके मुताबिक आपको बता दें कि चंद्रमा के उस हिस्से की सतह का तापनान 50 डिग्री सेल्सियस हैं. ग्राफ में देखा जा सकता है कि नीचे जाते ही तापमान में तेजी से गिरावट आती है. इससे यह भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि चांद की सतह पर तापमान स्थिर नहीं रहता है.


