Congress MLA Arrest: पंजाब में कांग्रेस विधायक के गिरफ्तारी के बाद, केजरीवाल ने बोले मै पूरी तरह गठबंधन के साथ हूं लेकिन...

Congress MLA Arrest: पंजाब पुलिस ने 2015 के ड्रग्स मामले में कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को गिरफ्तार किया है. इस पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को जब पत्रकारों ने...

calender

Congress MLA Arrest: पंजाब पुलिस ने 2015 के ड्रग्स मामले में कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को गिरफ्तार किया है. इस पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को जब पत्रकारों ने पंजाब में कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी और इंडिया गठबंधन से अलग होने की चर्चाओं पर सवाल पूछा तो केजरीवाल ने पर सीधे इनकार कर दिया.

उन्होंने कहा कि वह पूरी तरह से इंडिया गठबंधन के साथ है लेकिन वो शख्स को किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तो इस ड्रग्स को कोरोबार में लिप्त होगा. 

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, "AAP इंडिया अलायंस के लिए प्रतिबद्ध है. आप इंडिया अलायंस से अलग नहीं होगी...कल मैंने सुना कि पंजाब पुलिस ने ड्रग्स के मामले में एक खास नेता (सुखपाल सिंह खैरा) को गिरफ्तार किया है." मेरे पास विवरण नहीं है.

आगे उन्होंने कहा कि, आपको इसके लिए पंजाब पुलिस से बात करनी होगी...लेकिन भगवंत मान सरकार प्रतिबद्ध है, आप सरकार नशीली दवाओं के खतरे को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है...इसके खिलाफ लड़ाई में, कोई भी नहीं होगा चाहे वे कितने भी बड़े या छोटे क्यों न हों, उन्हें बख्शा जाए."
 

First Updated : Friday, 29 September 2023