दिल्ली में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. नए मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह 19 फरवरी को आयोजित होने की संभावना जताई जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, 17 या 18 फरवरी को विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगेगी. इस बार के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की और आम आदमी पार्टी को सत्ता से बाहर होना पड़ा.
सूत्रों के अनुसार, 17 या 18 फरवरी को विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पर सहमति बनेगी. इस बैठक के बाद नए मुख्यमंत्री के नाम की औपचारिक घोषणा की जाएगी.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नए मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह 19 फरवरी को हो सकता है. हालांकि, अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सरकार गठन की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है.
दिल्ली में सत्ता परिवर्तन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा और उनकी कैबिनेट में कौन-कौन शामिल होगा. First Updated : Friday, 14 February 2025