Delhi Ordinance Bill: राज्यसभा में ऐसे रोका जा सकता है दिल्ली सेवा बिल, समझिए विपक्ष का पूरा गणित

Delhi Ordinance Bill: दिल्ली सेवा बिल सोमवार को राज्यसभा में पेश किया जाएगा, इस बिल को राज्यसभा में पारित होने के लिए सभी विपक्षी पार्टी अपना पूरा दांव लगा रही है. आइए जानते है क्या है विपक्ष का गणित...

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

हाइलाइट

  • दिल्ली सेवा बिल सोमवार को अमित शाह राज्यसभा में करेंगे पेश
  • राज्यसभा से अगर पारित हुआ तो दिल्ली सरकार के हाथों से क्या- क्या छीना जा सकता है?
  • क्या राज्यसभा से भी मिल सकती है दिल्ली सेवा बिल को हरी झंड़ी?

Delhi Ordinance Bill: दिल्ली सेवा बिल लोकसभा से पारित हो चुका है, अब यह सोमवार (7 अगस्त 2023) को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में राज्यसभा में पेश किया जाएगा. वहीं अब देखना यह होगा कि इस बिल को राज्यसभा में पेश होने पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच कितना रोमांचक मुकाबला होगा. अगर हम बहुमत की बात करें तो भाजपा के पास इस सदन में भी कुछ जादुई नंबर है, जिसके चलते इस बिल को राज्यसभा में भी हरी झंडी मिल सकती है हालांकि ये इतना आसान नहीं होगा. 

राज्यसभा में NDA की ताकत           सीट          
भाजपा             92
एआईएडीएमके              4
असम गण परिषद              1
मिजो नेशनल फ्रंट              1
नेशनल पीपुल्स पार्टी              1
पट्टाली मक्कल काची              1
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया              1
सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट              1
तमिल मनीला कांग्रेस               1
यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी              1
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी              1
निर्दलीय एवं अन्य              1

केंद्र द्वारा लाए गए दिल्ली सेवा बिल को राज्यसभा में पेश होने के बाद पास होने ने लिए 119 सदस्यों का समर्थन चाहिए होगा लेकिन विपक्ष के 26 दलों का I.N.D.I.A महागठबंधन उसके खिलाफ है. अब देखना होगा कि यह बिल सदन में पास होगा या नहीं. क्या NDA पर भारी हो सकता है INDIA का महागठबंधन?  

राज्यसभा में I.N.D.I.A की ताकत          सीट                    
कांग्रेस            31
तृणमूल कांग्रेस            12
आम आदमी पार्टी             10
डीएमके            10
राजद             6
सीपीआई             5
जेडीयू             5
एनसीपी             3
समाजवादी पार्टी             3
शिवसेना             3
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी             2
झारखंड मुक्ति मोर्चा             2
इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग             1
केरल कांग्रेस             1
मरुमलारची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम             1
राष्ट्रीय लोकदल             1
निर्दलीय एवं अन्य             2

दिल्ली सेवा बिल को पारित करने के लिए केंद्र सरकार को 119 सांसदों का समर्थन होना जरुरी है जबकि केंद्र के पास फिलहाल NDA के समर्थकों को मिलाकर 103 सांसद है तो वहीं विपक्षी I.N.D.I.A गठबंधन के पास 109 सांसद है. साथ ही बता दें कि, मायावती की पार्टी बसपा ने पहले ही बॉयकाट कर दिया है हालांकि उनका राज्यसभा में सिर्फ 1 सांसद है. 

किस ओर होगा समर्थन       सीट            
YSR          9
BJD          9
TDP          1

बता दें कि 3 पार्टियां ऐसी भी हैं जो इस बिल के प्रस्ताव को जिधर चाहे उधर मोड़ सकती है. अब देखना यह होगा कि ये पार्टी किसके समर्थन में जाती हैं, सत्ता पक्ष को बहुमत पाने के लिए 16 और सदस्यों का होना जरुरी है तो वहीं विपक्ष 10 सदस्यों के साथ इस बिल को राज्यसभा में रोक सकते है. इन दिन पार्टियों में YSR और BJD इन दोनों के राज्यसभा में सांसद 9- 9 हैं तो वहीं TDP के एक सांसद है.  

calender
06 August 2023, 08:50 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो