Delhi: तिहाड़ जेल में गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया का मर्डर

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के तिहाड़ जेल में शुक्रवार की शाम को गैंगवॉर की घटना की जानकारी सामने निकल कर आई है। इस गैंगवॉर में लॉरेंश बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया की हत्या कर दी गई है।

Saurabh Dwivedi
Saurabh Dwivedi

हाइलाइट

  • दिल्ली के गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया का मर्डर

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के तिहाड़ जेल में शुक्रवार की शाम को गैंगवॉर की घटना की जानकारी सामने निकल कर आई है। इस गैंगवॉर में लॉरेंश बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया की हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक शाम करीब 5 बजे यह गैंगवॉर की घटना हुई है। गैंगवॉर में अन्य कैदी भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

अब तक की जानकारी के अनुसार गैंगवॉर के बीच कुछ लोगों ने प्रिंस तेवतिया पर हमला बोल दिया। इस दौरान प्रिंस पर 5 से 7 बार चाकुओं से वार किया गया है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस को सुचना मिलते ही दिल्ली के दीन दयाल अस्पताल पहुंचाया। यहां पर प्रिंस तेवतिया को मृत घोषित किया गया है। इस दौरान कई लोग घायल हुए हालांकि अन्य घायलों का इलाज किया जा रहा है। इस गैंगवॉर में रोहित चौधरी गैंग का नाम सामने आ रहा है।

दिसंबर में हुआ था गिरफ्तार-

दिल्ली पुलिस ने प्रिंस तेवतिया को पिछले साल यानी दिसंबर 2022 में गिरफ्तार किया था। इससे पहले उसने पिस्तौल की दम पर योर फॉर्च्यूनर गाड़ी लूटी थी। बता दें कि महज 30 साल का यह गैंगस्टर 2010 से लगातार आपराधिक वारदातों में शामिल रहा है। उस पर 16 गंभीर आरोपों में मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं।

calender
14 April 2023, 08:37 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो