नई दिल्ली: दिल्ली में एक इंडियन टेक्नीशियन की आम सी सुबह अचानक रोमांच और डर से भर गई, जब उबर ड्राइवर का एक गलत अनुवाद हुआ संदेश उसे यह सोचने पर मजबूर कर गया कि ड्राइवर को हत्या की धमकी मिल रही है. एक मामूली लोकेशन अपडेट ने कुछ ही सेकंड में उसके होश उड़ा दिए और थोड़ी ही देर में सोशल मीडिया पर यह पूरा वाकया वायरल हो गया.
X पर अर्णव गुप्ता ने अपनी कहानी साझा करते हुए बताया कि कैसे वह घर से निकलते समय ड्राइवर से दो मिनट रुकने का अनुरोध कर रहे थे लेकिन अगले ही पल उन्हें मिला एक मै उन्हें घबराहट में डाल गया.
अर्णव ने पोस्ट में लिखा कि आज जब मैं घर से बाहर निकल रहा था तो मैंने अपने Uber ड्राइवर को 2 मिनट तक इंतजार करने बोला तो ड्राइवर द्वारा भेजा गया ऑटो-ट्रांसलेटेड मैसेज पढ़ते ही उनकी रूह काप गई. मैसेज में लिखा था कि ड्राइवर को हत्या की धमकी है. उन्होंने कहा कि मेरे रोंगटे खड़े हो गए. आखिर यह दिल्ली है कुछ भी हो सकता है.
एक पल में उनके दिमाग में कई सवाल दौड़ने लगे कि क्या ड्राइवर उनसे नाराज है? क्या वह किसी खतरे में है? क्या यह किसी तरह की चेतावनी थी? अर्णव ने बताया कि पसीना बहाते हुए, कांपती उंगलियों के साथ वे तुरंत ऐप खोलकर चैट देखने लगे, लेकिन उनके सामने केवल ड्राइवर का पुराना के मैसेज था.
जब वह घबराकर उस मैसेज को पढ़ रहे थे, तभी उनकी नजर एक छोटे से नोटिफिकेशन पर पड़ी गूगल द्वारा ट्रांसलेट
डर से भरे उन्होंने सी ऑरिजनल दबाया और सारा डर पल भर में धुंध की तरह उड़ गया. ड्राइवर ने मैसेज में बस इतना लिखा था कि मदर डेरी के सामने हूं. यानी वह मदर डेयरी के सामने खड़ा था. तब जाके अर्णव को सांस में सांस आई.
अर्णव द्वारा साझा किया गया स्क्रीनशॉट वायरल हो गया और सोशल मीडिया पर मीम्स की बौछार शुरू हो गई. कई यूजर्स ने लिखा कि वे ऐसे मैसेज देखकर बेहोश हो जाते, जबकि अन्य ने मजाक किया कि translation apps horror movies से भी ज्यादा तेजी से हार्ट अटैक दे सकती हैं.
इस घटना ने एक बार फिर दिखा दिया कि दिल्ली की रोमर्रा की जिंदगी पहले ही काफी रोमांचक है. ऊपर से गलत ऑटो-ट्रांसलेशन इसे और भी ‘दिल्ली स्पेशल’ बना देते हैं. First Updated : Sunday, 23 November 2025