दिल्ली-NCR में ठंडी हवाओं के साथ हल्की बारिश, दिनभर बादल छाए रहने के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी

दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है. ठंडी हवाओं के साथ बूंदाबांदी का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग ने 7 अप्रैल को आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

दिल्ली एनसीआर में आज सुबह से ही बारिश का दौर शुरू हो गया है. दिन भर धूप निकलने की उम्मीद न के बराबर है जबकि ठंडी हवाएं लगातार चलती रहेंगी. इससे उमस भरी गर्मी से दिल्लीवासियों को अच्छी खासी राहत मिलेगी. देर शाम मौसम अचानक करवट ले सकता है और आंधी-तूफान के साथ कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश होने की संभावना है. फिलहाल क्षेत्र में बूंदाबांदी जारी है, इसलिए ऑफिस जाने वाले लोगों को खास सावधानी बरतनी चाहिए.

मौसम विभाग ने पहले 5 अप्रैल को बारिश का पूर्वानुमान जारी किया था, लेकिन भारत मौसम विज्ञान विभाग के नवीनतम अपडेट के अनुसार अब 5 और 6 अप्रैल को बारिश नहीं होगी. इस सप्ताह आगे आने वाली तारीखों पर मौसम में बदलाव आएगा और दिल्ली-एनसीआर के लोगों को बारिश देखने को मिलेगी. हालांकि यह बारिश तेज नहीं होगी, लेकिन इससे मौसम ठंडा जरूर हो जाएगा.

दिल्ली NCR में आईएमडी का अलर्ट

5 और 6 अप्रैल को बारिश नहीं होगी. दिन भर बादल आते-जाते रहेंगे. हवाएं 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से या इससे भी धीमी गति से चलती रहेंगी. धूप भी रहेगी. अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है जबकि रात का तापमान 16 से 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा.

7 और 8 अप्रैल में मौसम में बड़े बदलाव

7 और 8 अप्रैल को मौसम काफी बदल जाएगा. 7 अप्रैल को आंधी-तूफान आने की संभावना है. 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलेंगी. कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा. 8 अप्रैल को भी हल्की बारिश का पूर्वानुमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 7 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है.

9 और 10 अप्रैल का मौसम

9 और 10 अप्रैल को बारिश नहीं होगी. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी. कुछ मौसम वैज्ञानिक मानते हैं कि अप्रैल के महीने में पश्चिमी विक्षोभ बार-बार सक्रिय हो सकता है, जिस वजह से अप्रैल के पूरे महीने में कभी ना कभी रुक रुक कर मौसम करवट लेगा और कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश होगी या फिर आंधी तूफान आ सकता है. यानी कह सकते हैं कि अप्रैल का महीना इस साल ज्यादा गर्म रहने वाला नहीं है. हालांकि मौसम वैज्ञानिक सटीक जानकारी 10 अप्रैल के बाद जारी करेंगे.

जानें क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक

स्काईमेट वेदर के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक के अनुसार बारिश आंधी और ओलों से अभी फिलहाल राहत नहीं मिलेगी. 5 अप्रैल को अधिकांश राज्यों का मौसम साफ रहेगा. केवल उत्तर पूर्वी और पूर्वी भारत में ही बारिश रहेगी लेकिन 6 अप्रैल से मौसम का मिजाज बदलने लगेगा. 7 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सहित छत्तीसगढ़ में तेज बारिश की संभावना है. 8 अप्रैल को पूर्वी और उत्तर पूर्वी भारत मूसलाधार बारिश देखेंगे. दक्षिण भारत में भी कई स्थानों पर बारिश की संभावना बन रही है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो