Delhi Air Pollution: दिल्ली एनसीआर समेत पूरे दिल्ली की हवा जहरीली हो गई है. फिलहाल, गुरुवार की सुबह दिल्ली की हवा में थोड़ा सुधार दर्ज किया गया. दिल्ली का औसत AQI 379 के स्तर पर पहुंच गया है. इसके बावजूद एक्यूआई का स्तर बहुत खराब श्रेणी में है. ग्रैप-4 लागू किए जाने के बाद दिल्ली की हवा में थोड़ा सुधार आ रहा है. दूसरी तरफ पूर्वोत्तर के शहर आइजोल और गुवाहाटी की हवा सबसे शुद्ध दर्ज की गई है.
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार तक देश के पांच प्रमुख शहरों में AQI "खराब" श्रेणी में दर्ज किया गया, जबकि आठ शहरों का AQI "मध्यम" श्रेणी में था. केवल दो शहरों को "अच्छा" AQI मिला, और एक शहर को "संतोषजनक" दर्जा प्राप्त हुआ. प्रदूषण से बचने के लिए, विशेषज्ञों ने एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) की रीडिंग पर आधारित जानकारी देने के लिए निगरानी सेंटर्स बनाए हैं, जो लोगों को प्रदूषण के स्वास्थ्य पर प्रभाव के बारे में जागरूक करते हैं.
दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति के मद्देनजर, लोगों को बाहर जाते समय विशेष सावधानी बरतने और मास्क पहनने की सलाह दी जा रही है. दूसरी तरफ धुंध की मोटी चादर में लिपटी नजर आ रही दिल्ली में ठंड भी बढ़ने लगी है.
| शहर | AQI | श्रेणी |
|---|---|---|
| अहमदाबाद | 164 | मध्यम (मॉडरेड) |
| आइजोल | 32 | अच्छा |
| बेंगलुरु | 104 | मध्यम (मॉडरेड) |
| भुवनेश्वर | 150 | मध्यम (मॉडरेड) |
| भोपाल | 208 | खराब |
| चंडीगढ़ | 233 | खराब |
| चेन्नई | 223 | खराब |
| दिल्ली | 379 | बहुत खराब |
| गुवाहाटी | 42 | अच्छा |
| हैदराबाद | 122 | मध्यम (मॉडरेड) |
| जयपुर | 235 | खराब |
| कोलकाता | 189 | मध्यम (मॉडरेड) |
| लखनऊ | 187 | मध्यम (मॉडरेड) |
| मुंबई | 154 | मध्यम (मॉडरेड) |
| पटना | 205 | खराब |
| रायपुर | 116 | मध्यम (मॉडरेड) |
| तिरुवनंतपुरम | 57 | अच्छा |