पश्चिमी दिल्ली में दर्दनाक वारदात, ख्याला पार्क में नाबालिग की चाकू घोपकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

पश्चिमी दिल्ली के ख्याला इलाके के एक पार्क में देर रात का सन्नाटा खौफनाक हत्याकांड में बदल गया. एक युवक को बेरहमी से चाकू घोंप-घोंपकर मार डाला गया. हत्यारे वारदात अंजाम देकर फरार हो गए. सूचना पाकर आसपास के लोग स्तब्ध रह गए और तुरंत पुलिस को खबर दी.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

पश्चिमी दिल्ली के ख्याला इलाके में एक पार्क के अंदर देर रात हुई दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है. यहां एक 16 वर्षीय नाबालिग युवक को चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी गई, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस की कई टीमें पहुंचीं और जांच शुरू कर दी गई.

यह वारदात पश्चिमी दिल्ली में हाल ही में हुई एक अन्य हत्या के ठीक बाद हुई है, जिससे इलाके में अपराध की बढ़ती घटनाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं. पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

16 साल के नाबालिग की क्रूर हत्या

पश्चिमी दिल्ली के ख्याला थाना क्षेत्र के एक पार्क में देर रात चाकू से हमला किया गया. खून से लथपथ युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पश्चिमी जिला के डीसीपी शरद भास्कर दराडे ने बताया कि मृतक की पहचान 16 साल के नाबालिग के रूप में हुई है. उन्होंने आगे कहा कि आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं और इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है.

घायल युवक ने क्या बताया?

स्थानीय लोगों के अनुसार, घायल अवस्था में युवक ने आरोपी का नाम बताया और परिवार का फोन नंबर भी दिया. पुलिस मौके पर पहुंचकर तत्काल जांच में जुटी हुई है. इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष टीमें सक्रिय हैं.

मोती नगर डीडीए पार्क में भी हुई थी समान घटना

ऐसे ही रविवार की रात पश्चिमी जिला के मोती नगर डीडीए पार्क में भी चाकू से गोदकर एक युवक की हत्या कर दी गई थी. इन लगातार घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस दोनों मामलों में आरोपियों की तलाश में जुटी है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag