Teddy Day 2026: दिल्ली-NCR के टॉप टेडी थीम कैफे जहां मिलेगा लाजवाब फूड और क्यूट एंबियंस

टेडी डे हर साल 10 फरवरी को आता है. प्यार और क्यूटनेस का खास मौका! कपल्स इस दिन साथ घूमते-फिरने हैं. जो टेडी डे को और भी यादगार बना देता है.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

वैलेंटाइन वीक के दौरान टेडी डे को सबसे प्यारा और क्यूट दिन माना जाता है. इस खास दिन टेडी बियर महज एक गिफ्ट नहीं रह जाता, बल्कि यह प्यार और भावनाओं को व्यक्त करने का सबसे नन्हा-सा माध्यम बन जाता है. कपल्स इस दिन न सिर्फ टेडी गिफ्ट करते हैं, बल्कि एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए डेट पर भी निकलते हैं, जिससे यादें और भी खास हो जाती हैं.

अगर आप टेडी डे को घर पर बैठकर नहीं, बल्कि कुछ अलग और रोमांटिक तरीके से मनाना चाहते हैं, तो दिल्ली-एनसीआर के टेडी थीम वाले कैफे आपके सेलिब्रेशन को एक अलग ही लेबल पर ले जा सकते हैं. ये कैफे क्यूट टेडी डेकोर, सॉफ्ट लाइटिंग और कोजी माहौल से भरपूर होते हैं, जो वैलेंटाइन वीक की इस स्पेशल डे को और भी यादगार बना देते हैं.

बीन एंड बियर कैफे 

बीन एंड बियर कैफे अपने क्यूट और कोजी टेडी थीम वाले एंबियंस के लिए दिल्ली में काफी मशहूर है. जैसे ही आप यहां कदम रखते हैं, चारों ओर फैले प्यारे टेडी बियर्स, वॉर्म कलर्स और मुलायम लाइटिंग एकदम सुकून भरा माहौल क्रिएट कर देती है. यहां का मेन्यू भी काफी आकर्षक है, जिसमें शानदार कॉफी, पास्ता, बर्गर और लजीज डेजर्ट्स शामिल हैं. कपल्स के लिए यह जगह आराम से बैठकर बातें करने और टेडी डे को खास अंदाज में सेलिब्रेट करने के लिए एकदम परफेक्ट है. यह कैफे ग्रेटर कैलाश में स्थित है.

कैफे अनकवर

द्वारका सेक्टर 12 में बसा कैफे अनकवर अपनी यूनिक टेडी थीम और ट्रेंडी डेकोर की वजह से युवाओं के बीच खासा पॉपुलर है. यहां का एंबियंस बेहद फ्रेश और इंस्टाग्राम-वर्थी है, जहां टेडी डेकोरेशन के साथ मॉडर्न कैफे वाइब्स का शानदार मिश्रण दिखता है. फूड में कॉन्टिनेंटल, इटैलियन और फ्यूजन डिशेज के साथ टेस्टी ड्रिंक्स उपलब्ध हैं. टेडी डे पर पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने और ढेर सारी यादगार फोटोज क्लिक करने के लिए यह कैफे शानदार विकल्प साबित होता है.

रस्टिक कैफे

हौज खास में रस्टिक कैफे अपने एलिगेंट और आर्टिस्टिक एंबियंस के लिए जाना जाता है. यहां टेडी थीम को क्लासी और रस्टिक टच के साथ पेश किया गया है, जो इसे बाकी कैफेज से अलग बनाता है. सॉफ्ट म्यूजिक, कैंडल लाइट सेटअप और स्वादिष्ट फूड मिलकर एक पूरी तरह रोमांटिक माहौल तैयार कर देते हैं. कपल्स के लिए शांति और सुकून के साथ टेडी डे मनाने की यह जगह बेहद अच्छा है.

टेडी बॉय गैस्ट्रो बार

टेडी बॉय गैस्ट्रो बार भी टेडी थीम पर आधारित एक शानदार कैफे है. यह काफी स्टाइलिश और लग्जरी फील वाला स्थान है, जहां टेडी एलिमेंट्स को मॉडर्न बार सेटअप के साथ जोड़ा गया है. जो लोग टेडी डे को थोड़ा अलग, ग्लैमरस और ग्रैंड अंदाज में सेलिब्रेट करना चाहते हैं, उनके लिए यह जगह बिल्कुल परफेक्ट है. यहां का फूड मेन्यू और ड्रिंक्स का कलेक्शन भी कमाल का है, जो आपके सेलिब्रेशन को और भी यादगार बना देता है. यह कैफे दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित है.

फियाबा कैफे

नोएडा सेक्टर 144 में स्थित फियाबा कैफे टेडी डे डेट के लिए एक शानदार विकल्प है. यहां पिंक थीम का खूबसूरत माहौल है, जो खासकर लड़कियों को बहुत पसंद आता है. एक क्यूट टेडी भी मौजूद रहता है, जिसके साथ आप ढेर सारी फोटोज क्लिक कर सकते हैं. लाइट म्यूजिक और टेस्टी फूड आपकी डेट को और भी शानदार बना देते हैं.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag