तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी की AC कोच में लगी भीषण आग, दो डब्बे जलकर हुए खाक

आज रविवार तड़के सुबह तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के AC कोच में आग लग गई. मौके पर पहुंच कर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.

Sonee Srivastav

कोटा: आज रविवार 17 मई की सुबह तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के बी-1 कोच में आग लग गई. आग लगने की सुचना कोच के एसएलआर छोर के पास मिली, जिसके बाद तुरंत यात्रियों को बचाव के लिए कदम उठाया गया. रेलवे अधिकारीयों के मुताबिक, किसी भी यात्री को चोट नहीं लगी है. सभी को सुरक्षित्त निकल लिया गया है. 

कोच में 68 यात्री सवार

यह हादसा पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा डिवीजन में लूणी रिच्छा और विक्रमगढ़ आलोट स्टेशनों के बीच सुबह करीब 5:30 बजे हुआ. ट्रेन संख्या 12431 के बी-1 कोच में आग लगी. उस समय कोच में 68 यात्री सवार थे.

ट्रेन गार्ड ने कोच से धुआं और आग की लपटें देखते ही तुरंत लोको पायलट को सूचना दी. इसके बाद ट्रेन को रोक दिया गया और यात्रियों को निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई.

तेजी से किया गया बचाव कार्य

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और अन्य रेलवे कर्मचारियों ने मिलकर सिर्फ 15 मिनट के अंदर पूरे कोच को खाली करा लिया. ओवरहेड इलेक्ट्रिक (OHE) सप्लाई को तुरंत बंद कर दिया गया ताकि आग और न फैले.

बाद में प्रभावित बी-1 कोच को ट्रेन से अलग भी कर दिया गया. सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया पश्चिम मध्य रेलवे, कोटा डिवीजन ने बयान जारी कर कहा कि किसी को भी कोई चोट नहीं आई है.

यातायात पर पड़ा असर

इस घटना के कारण दिल्ली-मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर यातायात करीब दो घंटे तक प्रभावित रहा. राहत और बचाव दल को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया. रेलवे अधिकारियों ने आग के कारणों की जांच शुरू कर दी है. अभी तक आग लगने का सही कारण पता नहीं चल पाया है.

रेलवे टीम प्रभावित कोच और उसके उपकरणों की गहन जांच कर रही है. यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे ने तुरंत कार्रवाई करके बड़ा हादसा होने से बचा लिया. यह घटना एक बार फिर रेलवे कोचों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आग लगने के कारणों को सार्वजनिक किया जाएगा.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो