G20 Dinner:.दिल्ली के भारत मंडपम में डिनर के लिए पहुंच रहे विदेशी मेहमान, देखें- G20 के मेहमानों का पूरा डिनर मेन्यू

G20 Dinner: वसुधैव कुटुंबकम की भावना के साथ दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में दुनिया के 20 ताकतवर नेता भारत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा रात्रि भोज के लिए शामिल होंगे...

calender

G20 Dinner: वसुधैव कुटुंबकम की भावना के साथ दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में दुनिया के 20 ताकतवर नेता भारत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा रात्रि भोज के लिए शामिल होंगे.  विदेशी मेहमानों का स्वागत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं. इस भोजन में शुध्द शाकाहारी भोजन शामिल किया गया है.दिल्ली के भारत मंडपम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित रात्रिभोज रखा. 

सभी मेहमानों को खाना चांदी के बर्तनों में परोसा जाएगा. वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित विशेष रात्रिभोज में ''रावणहत्था'' और ''रुद्र वीणा'' जैसे प्राचीन शास्त्रीय वाद्ययंत्रों का प्रदर्शन करते हुए एक संगीत प्रदर्शन, गंधर्व आराध्यम की ओर से ''भारत वाद्य दर्शनम''- भारत की संगीतमय यात्रा पर प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा.


शुरुआती भोजन- पहले तो - दही के गोले और  भारतीय मसालेदार चटनी से सजे कंगनी श्रीअन्न लीफ क्रिस्पस

मुख्य भोजन- फारेस्ट मशरुम, कुटकी श्रीअन्न क्रिस्प, करी पत्ते के साथ तैयार केरल लाल चावल के साथ कटहल गैलेट

भारतीय रोटियां-  मुंबई पाव (कलौंजी के स्वाद वाले मुलायम बन) बाकरखानी (इलायची के स्वाद वाली मीठी रोटी)

मिठाई- इलायची की खुशबू वाला सांवा का हलवा , अंजीर-आडू मुरब्बा अंबेमोहर राइस क्रिस्प्स)

पेय पदार्थ- कश्मीरी कहवा, फिल्टर काफी और दार्जीलिंग चाय

अंतिम में पान के स्वाद वाली चाकलेट लीव्स

First Updated : Saturday, 09 September 2023