10 सेकंड में चली 30 गोलियां, हरियाणा के झज्जर से सामने आया सनसनीखेज हत्याकांड
हरियाणा के झज्जर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बीती रात सुबाना गांव में बदमाशों द्वारा एक दर्दनाक हत्याकांड को अंजाम दिया गया है.

चंडीगढ़: हरियाणा के झज्जर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बीती रात सुबाना गांव में बदमाशों द्वारा एक दर्दनाक हत्याकांड को अंजाम दिया गया है. जानकारी के अनुसार, हितेश उर्फ गोलू नाम का व्यक्ति अपने घर के बाहर खड़ी गाड़ी में जैसे ही बैठा, उसके 20 सेकंड के अंदर ही कुछ बदमाश हमलावर गाड़ी में सवार हो कर आए और देखते ही देखते हितेश पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं.
इस दौरान एक बार उनकी बंदूक भी अटकी लेकिन फिर भी बदमाश बाज नहीं आए और गाड़ी से उतर कर उस पर गोलियां चलने लगे. इस घटना का भयावह वीडियो वहां मौजूद सीसीटीवी में कैद हो गया, जिसके आधार पर पुलिस मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है. लेकिन क्या इस हत्याकांड के पीछे की कहानी चलिए जानते है.
कौन है घटना का आरोपी
बता दें, इस घटना के बाद इससे जुड़ा एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग इस घटना की जिम्मेदारी ली है. पोस्ट में लिखा गया है " मैं [Naveen_Boxer_Goripur] [Arvind_Gilli_Rana] [Zora_Dabas] कल रात को जो Haryana के सुबाना गाव में जो Hitesh urf Golu की हत्या हुई है उसकी जिम्मेदारी हम लेते हैं."
पोस्ट में आगे लिखा गया "इसने हमारे भाई Pardeep और उसके भाई (Foji) को गोली मारी थी जिसमें ये भी शामिल था इसलिए इसको हमारे भाई (Padeep) और उसके साथियों ने अपने हाथो से मारा है और जो भी इसमें शामिल थे सब तैयार रहे नंबर सबका आयेगा इसके तो सिर्फ 30 गोलियां मारी है बाकी जो भी बचें है उनके 100 से भी ज्यादा गोली मारेंगे जो भी हमारे दुश्मन है वो भी तैयार रहें जल्द ही" बता दें, गैंगस्टर के इस चेतावनी भरे पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर हड़कंप कंच गया है.
भाई के हमले का लिया बदला
इस पोस्ट से इतना तो साफ नजर आ रहा है कि ये हमला किसी पुरानी रंजिश से जुड़ा है, जिसमें भाई पर हुए हमले का बदला लेने की बात कही गई है. इसके साथ ही खुली चेतावनी दी गयी है कि आगे भी ऐसे हमले हो सकते है. हालांकि इस पोस्ट में कितनी सच्चाई है JBT इस बात की पुष्टि नहीं करता। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की कोशिश कर रही है.


