ICAI CA Exam September 2025: चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बनने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अहम खबर है. इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर 2025 में होने वाली सीए परीक्षाओं की तारीखें घोषित कर दी हैं. यह परीक्षा फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल तीनों स्तरों के लिए आयोजित की जाएगी. परीक्षा की विस्तृत जानकारी आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जारी कर दी गई है.
इच्छुक उम्मीदवार ICAI के सेल्फ सर्विस पोर्टल (SSP) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. जो छात्र पहली बार आवेदन कर रहे हैं, उन्हें पहले SSP पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है. आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा की तारीखों, समय और शुल्क से जुड़ी सभी जानकारी नीचे दी गई है.
फाइनल कोर्स
ग्रुप I: 3, 6 और 8 सितंबर 2025
ग्रुप II: 10, 12 और 14 सितंबर 2025
इंटरमीडिएट कोर्स
ग्रुप I: 4, 7 और 9 सितंबर 2025
ग्रुप II: 11, 13 और 15 सितंबर 2025
फाउंडेशन कोर्स
फाउंडेशन कोर्स
पेपर 1 और 2: दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक
पेपर 3 और 4: दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक
इंटरमीडिएट कोर्स
फाइनल कोर्स
पेपर 1 से 5: दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक
पेपर 6: दोपहर 2:00 बजे से 6:00 बजे तक
फाउंडेशन कोर्स
भारतीय केंद्र: ₹1,500
भूटान एवं काठमांडू केंद्र: ₹2,200
विदेशी केंद्र (भूटान व काठमांडू को छोड़कर): US $325
इंटरमीडिएट कोर्स
एक ग्रुप (भारतीय केंद्र): ₹1,500
दोनों ग्रुप (भारतीय केंद्र): ₹2,700
भूटान एवं काठमांडू केंद्र: ₹2,200 (एक ग्रुप), ₹3,400 (दोनों ग्रुप)
विदेशी केंद्र: US $325 (एक ग्रुप), US $500 (दोनों ग्रुप)
फाइनल कोर्स
एक ग्रुप (भारतीय केंद्र): ₹1,800
दोनों ग्रुप (भारतीय केंद्र): ₹3,300
भूटान एवं काठमांडू केंद्र: ₹2,200 (एक ग्रुप), ₹4,000 (दोनों ग्रुप)
विदेशी केंद्र: US $325 (एक ग्रुप), US $550 (दोनों ग्रुप)
उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क ऑनलाइन माध्यमों से जैसे कि क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग और UPI से भुगतान करना होगा. First Updated : Saturday, 31 May 2025