Indian Muslims Wealth: स्टडी में हुआ खुलासा, भारतीय मुसलमानों के पास है इतनी संपत्ति!

Indian Muslims Wealth: हाल ही में एक चुनावी प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र का हवाला देते हुए दावा किया है कि, अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो वो माताओं-बहनों के पास रखे सोने (गोल्ड) का आंकड़ा जुटाएगी और फिर इसे मुसलमानों के बीच बांट देगी. इस बीच आज आपको भारतीय मुसलमानों के संपत्ति के बारे में बताते हैं तो चलिए जानते हैं.  

JBT Desk
JBT Desk

Indian Muslims Wealth: लोकसभा चुनाव 2024 के बीच अचानक पीएम मोदी के एक बयान के बाद हिंदू मुस्लिम का शोर होने लगा है. दरअसल, तीन दिन पहले राजस्थान के बांसवाड़ा में पीएम मोदी ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, "कांग्रेस लोगों की संपत्ति को मुसलमानों में बांट देगी. इस दौरान उन्होंने न केवल कांग्रेस पर "लोगों की संपत्ति छीनने" का आरोप लगाया बल्कि उसे मुसलमानों में बांटने की "गहरी साजिश" रचने का आरोप भी लगाया. इस बीच आज हम आपको भारतीय मुसलमानों की संपत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं तो चलिए जानते हैं.

भारत में किस समूह के पास कितनी संपत्ति?

इडियन एक्सप्रेस के रिपोर्ट के आंकड़ों के अनुसार, हिंदू उच्च जातियों के पास देश की कुल संपत्ति का लगभग 41% हिस्सा है, इसके बाद हिंदू ओबीसी (31%) का स्थान है. मुसलमानों, एससी और एसटी के पास क्रमशः 8%, 7.3% और 3.7% संपत्ति है.  रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि हिंदू उच्च जातियों के स्वामित्व वाली संपत्ति का कुल मूल्य 1,46,394 अरब रुपये है, जो एसटी के स्वामित्व वाली संपत्ति (13,268 अरब रुपये) का लगभग 11 गुना है. मुसलमानों के पास अनुमानित: 28,707 अरब रुपये की संपत्ति थी.

मौजूदा कीमतों पर सामाजिक समूहों के स्वामित्व वाली कुल संपत्ति (अरबों रुपये में)

सोशल ग्रुप ग्रामीण शहरी कुल
अनुसूचित जनजाति 9544 3724  13268
अनुसूचित जाति 16163 9971 26134
हिंदू ओबीसी 62952 47568 110520
हिंदू उच्च जाति 42338 104057 146394
मुसलमान 14379 14329 28707
अन्य 15224 18105 33329
कुल 160600 197753 358354

किस सामाजिक समूह के पास सबसे ज्यादा सोना है?

रिसर्च के अनुसार, हिंदू ओबीसी के पास सोने का सबसे बड़ा हिस्सा (39.1%) है. उसके बाद हिंदू उच्च जातियों (31.3%) का स्थान है. मुसलमानों की हिस्सेदारी 9.2% है, जो केवल एसटी (3.4%) से अधिक है.

संपत्ति के प्रकार के अनुसार सामाजिक-धार्मिक समूहों में संपत्ति का हिस्सा (प्रतिशत में)

सोशल ग्रुप जमीन घर/बिल्डिंग जानवर खेत प्लॉट व्हीकल संपत्ति गोल्ड कुल संपत्ति
अनुसूचित जनजाति 4.2  2.7 12.9 8.1 1.2 4.1 3.9 3.4 3.7 
अनुसूचित जाति 7.1 7 12.4 9.1 3.8 7.2 8.6 9.9  7.3 
हिंदू ओबीसी 34.7 23.4 44 41.9 38.4 30 26.3 39.1 30.8
हिंदू उच्च जाति 35.3 51.4 19.9 28 38.4 41.5 46.3  31.3  40.9 
मुसलमान 7.7 8.5 6.9 5.4   9.7 8.8 6 9.2  8
अन्य 11 6.9  4 7.6 8.4 8.4 8.9 7.1  9.3 
कुल 100 100  100 100 100 100 100 100 100

प्रति परिवार संपत्ति के स्वामित्व की तस्वीर क्या है?

प्रति परिवार संपत्ति का औसत स्वामित्व 15.04 लाख रुपये था, लेकिन सामाजिक समूहों के बीच महत्वपूर्ण भिन्नताएं थीं. औसत घरेलू संपत्ति हिंदू उच्च जातियों में सबसे अधिक (27.73 लाख रुपये) थी, उसके बाद हिंदू ओबीसी (12.96 लाख रुपये) थे.  रिपोर्ट में पाया गया कि मुस्लिम परिवारों की औसत संपत्ति (9.95 लाख रुपये) एसटी (6.13 लाख रुपये) और एससी (6.12 लाख रुपये) परिवारों की तुलना में अधिक थी.

मौजूदा कीमतों पर भारत में सामाजिक-धार्मिक समूहों के स्वामित्व वाली प्रति परिवार संपत्ति (रुपये में)

सोशल ग्रुप ग्रामीण शहरी कुल
अनुसूचित जनजाति 513000 1227000 613000
अनुसूचित जाति  517000 871000 612000
हिंदू ओबीसी 1074000 1783000 1296000
हिंदू उच्च जाति 1657000 3819000 2773000
मुसलमान 822000  1263000 995000
अन्य 4668000 4826000 4753000
कुल 1037000 2369000 1504000
calender
24 April 2024, 10:01 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो